'बॉलीवुड में काला जादू', वशीकरण का शिकार हुई थी अमृता राव, चौंकाने वाला खुलासा

Amrita Rao: अमृता राव ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन पर किसी ने काला जादू किया था। गुरुजी के दावे के बाद एक्ट्रेस की तीन बड़ी फिल्में बंद हो गईं, और उन्हें पैसे लौटाने पड़े।
'बॉलीवुड में काला जादू', वशीकरण का शिकार हुई थी अमृता राव, चौंकाने वाला खुलासा
'काला जादू' के चलते अमृता राव को लौटानी पड़ी थी तीन फिल्मों की साइनिंग अमाउंट
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Amrita Rao On Black Magic in Bollywood: अभिनेत्री अमृता राव, जिन्हें हाल ही में 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया था, ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के एक बेहद चौंकाने वाले अनुभव को साझा किया है। 'विवाह' फेम एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन पर किसी ने काला जादू (Black Magic) किया था, जिसके बारे में सुनकर वह खुद दंग रह गई थीं। उन्होंने बताया कि इस कथित 'वशीकरण' के चलते उनके करियर को भी नुकसान पहुंचा था और उनकी तीन बड़ी फिल्में अचानक बंद हो गईं थीं।

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमृता राव से जब होस्ट ने ब्लैक मैजिक को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने पहले तो हिचकिचाहट दिखाई। इस पर रणवीर ने उन्हें समझाया कि जो लोग 'सिंपल और साफ दिल' के होते हैं, वे अक्सर डार्क साइड (काली शक्तियों) से ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसके बाद अमृता राव ने एक चौंकाने वाला राज खोला।

गुरुजी ने किया था वशीकरण का दावा

अमृता राव ने दावा किया कि एक बार जब वह अपने गुरुजी से मिलीं, तो उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। लेकिन एक या दो दिन बाद, गुरुजी ने उनकी माँ से संपर्क किया और बताया कि अमृता पर किसी ने 'काला जादू' या 'वशीकरण' किया है। यह बात सुनकर अमृता राव चौंक गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों पर कभी भरोसा नहीं था, लेकिन गुरुजी की बातों ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

इंडस्ट्री में काला जादू होता है?

अमृता राव ने गुरुजी की ईमानदारी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि उनके गुरुजी 'जेनुअन' हैं और उन्हें कुछ खोने या पाने की इच्छा नहीं है, इसलिए उनकी बातें सच हो सकती हैं। अमृता ने आगे कहा, "अभी तक मैंने दूसरी एक्ट्रेसेस से ही सुना था कि इंडस्ट्री में काला जादू होता है। हालांकि मुझे कभी ऐसा फील नहीं हुआ था।" गुरुजी की बात सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि शायद वाकई उन पर काला जादू हुआ था।

तीन बड़ी फिल्में हो गईं थीं डिब्बा बंद

एक्ट्रेस ने इस कथित काले जादू का सबसे बड़ा असर अपने प्रोफेशनल करियर पर देखा। अमृता ने बताया कि उन्होंने एक साथ तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं, और ये तीनों ही बड़े बैनर की फिल्में थीं। लेकिन अजीब बात यह हुई कि ये तीनों ही फिल्में कभी बन नहीं पाईं। एक्ट्रेस ने इन फिल्मों के लिए साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन जब सभी प्रोजेक्ट 'डिब्बा बंद' हो गए, तो उन्हें वह सारा पैसा प्रोड्यूसर्स को लौटाना पड़ा था।

फैंस हुए दंग

अमृता राव के इस चौंकाने वाले दावे ने उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है। कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, वहीं कुछ इसे अंधविश्वास करार दे रहे हैं। हालांकि, अमृता राव ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब उन्हें अपने गुरुजी की बात माननी पड़ी थी कि उन पर किसी ने काला जादू किया था।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com