स्टेज पर दिखी अक्षय-अक्षरा की जबरदस्त केमिस्ट्री, डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
Akshara Singh Akshay Kumar Dance Viral: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस' पर धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: यति सिंह
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshara Singh Akshay Kumar Dance Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे इसके प्रमोशन की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बॉलावुड से लेकर भोजपुरी जगत तक हर जगह तहलका मचा दिया है।
स्टेज पर जब अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा दिशा पाटनी एक साथ नजर आईं, तो वहां मौजूद हर शख्स की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय एक वीडियो बिजली की रफ्तार से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
स्टेज पर दोनों सितारों ने बिखेरा जलवा
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह पूरे स्वैग के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन
मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
दोनों कलाकारों ने स्टेज पर ऐसे कमाल के ठुमके लगाए कि वहां मौजूद हर कोई बस देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर कदम रखते ही इस डांस वीडियो को और दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री को फैंस का बेइंतहा प्यार मिल रहा है।
‘वेलकम टू द जंगल’ के सुपरहिट गाने पर दिखा अनोखा तालमेल
बता दें कि यह धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस फिल्म के ही एक नए और बेहद पॉपुलर हो रहे ट्रैक ‘घिस घिस’ पर दी गई थी। यह गाना फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक बेहद अहम हिस्सा है, जिसे मुख्य रूप से अभिनेता अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के ऊपर ही फिल्माया गया है।
एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस गाने की धुन बजते ही दोनों कलाकारों ने अपने शानदार मूव्स से पूरे माहौल में जान डाल दी। इस दौरान वहां मौजूद कैमरों की फ्लैश लाइट लगातार चमकती रही।
ये भी पढ़ें: Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी
दिशा पाटनी के सिंपल अंदाज ने जीता दिल
इस बड़े इवेंट में फिल्म वेलकम टू द जंगल की अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अक्षय कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस खास मौके पर दिशा पाटनी बेहद साधारण लेकिन बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में दिखाई दीं।
उन्होंने एक स्टाइलिश सफेद रंग का टॉप और नीली डेनिम जींस पहनी हुई थी। जैसे ही दिशा पाटनी ने इवेंट के भीतर कदम रखा, वहां मौजूद सभी का ध्यान उनकी सादगी ने खींच लिया। उनका यह बेहद सीधा और शालीन अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
