- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Rakul Preet Movie De De Pyar De 2 Opening Day Box Office Collection
‘दे दे प्यार दे 2’ का जादू चला या फीका पड़ा! जानें ओपनिंग डे पर अजय देवगन की फिल्म का कैसा रहा जलवा?
Ajay Devgn New Movie: अजय देवगन और रकुल प्रीत की रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और ओपनिंग डे पर फिल्म का शुरुआती कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

दे दे प्यार दे 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
De De Pyaar De 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में अब आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय की पिछली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। ऐसे में दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि उनकी नई फिल्म शुरुआती दिन से ही दमदार कमाई कर पाएगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
दरअसल, फिल्म के पहले दिन की शुरुआती कमाई सामने आ चुकी है। 3:40 बजे तक फिल्म ने लगभग 2.05 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ये आंकड़ा बॉक्स ऑफिस डेटा ट्रैक करने वाली साइट सैकनिल्क के मुताबिक है। अभी ये शुरुआती कलेक्शन हैं, इसलिए दिन के अंत तक आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है।
हालांकि रिलीज से पहले ट्रेड वेबसाइट कोईमोई ने अनुमान लगाया था कि फिल्म 8-10 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ‘दे दे प्यार दे 2’ शाम और रात के शो में उछाल दिखाकर इस टारगेट तक पहुंच पाएगी या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
Ajay Devgn Help: एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन ने दिया था महिमा चौधरी का साथ, एक्ट्रेस ने सुनाया भावुक किस्सा
क्या तोड़ पाएगी अजय की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड?
अजय देवगन की 2024-25 में कई फिल्में रिलीज हुईं और उनके ओपनिंग डे कलेक्शन ऐसे रहे…
- आजाद:- 1.5 करोड़
- सन ऑफ सरदार 2:- 7.25 करोड़
- रेड 2:- 19.25 करोड़
‘दे दे प्यार दे 2’ ने आजाद के ओपनिंग आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन अभी भी सन ऑफ सरदार 2 और रेड 2 से काफी पीछे है। ट्रेड रिपोर्ट्स इस बात पर जोर दे रही हैं कि फिल्म को शाम के शो में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी यह अन्य फिल्मों की बराबरी कर पाएगी।
ये भी पढ़े- De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन, कॉमेडी के चक्कर में कहानी से भटकी फिल्म
‘दे दे प्यार दे 2’ के स्टारकास्ट
इन सबके बीच फिल्म के स्टाकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है, जो रोमांटिक कॉमेडी का मास्टर माना जाता है। निर्देशन अंशुल शर्मा ने संभाला है, जिन्होंने रिश्तों की उलझनों को मनोरंजक अंदाज में पेश करने की कोशिश की है।
फिलहाल फिल्म की शुरुआती कमाई भले ही उम्मीद से कम हो, लेकिन स्टारकास्ट और पॉजिटिव रिव्यू देखते हुए ‘दे दे प्यार दे 2’ आने वाले दिनों में उछाल दिखा सकती है। अब देखना यह होगा कि वीकेंड पर फिल्म कितना धमाल मचा पाती है।
Ajay devgn rakul preet movie de de pyar de 2 opening day box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
May 17, 2026 | 04:46 PMकेरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
May 17, 2026 | 04:42 PMथाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
May 17, 2026 | 04:35 PMमहायुति में मुख्यमंत्री की म्युटिनी! कडू के बयान पर भड़की भाजपा; क्या खुद के चक्रव्यूह में फंस गए फडणवीस?
May 17, 2026 | 04:34 PMDMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
May 17, 2026 | 04:33 PMछत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
May 17, 2026 | 04:20 PMकालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
May 17, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














