-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Film Raid 2 Box Office Collection Day Seven Beats Kesari 2 And Jaat
Raid 2 BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का गदर, सातवें दिन पहुंची इतने करोड़ क्लब में, केसरी 2 और जाट को भी दी मात
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ओपनिंग डे से धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और फिल्म अब जाट और केसरी 2 को भी मात दे दी है।

रेड 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। दरअसल, साल 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ के सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अपनी दमदार स्क्रिप्ट, संवादों और जोरदार परफॉर्मेंस के दम पर वर्किंग डेज में भी बेहतरीन कमाई की है।
ऐसे में सातवें दिन यानि बुधवार को ‘रेड 2’ ने 4.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 90.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही अपनी लागत वसूल ली थी। पहले दिन फिल्म ने 19.25 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रहा, वहीं पांचवें और छठे दिन फिल्म ने क्रमश: 7.5 करोड़ और 7 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन के 4.5 करोड़ के साथ ‘रेड 2’ अब 90 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
इन फिल्मों को पछाड़ चुकी है रेड 2
दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म न सिर्फ नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ चुकी है बल्कि पुरानी हिट्स को भी चुनौती दे रही है। जहां एक ओर यह ‘भूतनी’, ‘रेट्रे’ और ‘हिट 3’ जैसी नई फिल्मों को पहले ही पीछे छोड़ चुकी थी, वहीं अब इसने सनी देओल की ‘जाट’ (89.28 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को भी पछाड़ दिया है। हालांकि, ‘छावा’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘सिकंदर’ जैसी धमाकेदार फिल्मों को मात देकर यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे स्थान पर आ गई है।
फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म जितने तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड तक यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यदि यही रफ्तार बनी रही तो ‘रेड 2’ जल्द ही ‘स्काई फोर्स’ और ‘सिकंदर’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है
Ajay devgn film raid 2 box office collection day seven beats kesari 2 and jaat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMकल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 02:38 PMहॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 08, 2026 | 02:38 PMलोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
Jul 08, 2026 | 02:35 PMविदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू
Jul 08, 2026 | 02:35 PMKusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
Jul 08, 2026 | 02:34 PMभोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














