Ajay Devgan Birthday On Kajol Sunil Shetty Sanjay Leela Bhansali Wished Him In Special Way
Ajay Devgn: पति अजय देवगन के बर्थडे पर काजोल ने लुटाया प्यार, सुनील शेट्टी से लेकर संजय ने यूं किया विश
एक्टर अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मजाकियां अंदाज में विश किया है। साथ ही सुनील शेट्टी और संजय लीला भंसाली ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।
मुंबई: अजय देवगन बी-टाउन के मशहूर एक्टर में से हैं। अभिनेता ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। इसी बीच एक्टर आज यानि 2 अप्रैल को अपना 56वां दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी काजोल ने एक पोस्ट शेयर कर मजाकियां अंदाज में विश किया है। साथ ही सुनील शेट्टी और संजय लीला भंसाली ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरसल, काजोल ने अपने मिस्टर हसबैंड अजय देवगन को इंस्टाग्रापर एक पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। काजोल ने पति संग अपनी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि “सभी अच्छे लोग अगस्त में पैदा हुए थे लेकिन हमें आपको बर्थडे विश करने में कोई आपत्ति नहीं है….हमेशा मुझसे बड़े रहने के लिए थैंक्यू अजय देवगन।”
इसके अलावा संजय दत्त ने अजय देवगन संग अपनी तस्वीर पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “ जन्मदिन मुबारक हो राजू, आपको सफलता और खुशियों का एक और साल मुबारक हो, चमकते रहो भाई।”
साथ ही सुनील शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट कर अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपनी पोस्ट में लिखा कि “ आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं AJJ!! यहां और भी हंसी और यादें हैं….अजय देवगन।”
हालांकि, संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से भी अजय देवगन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने फिल्म गंगूबाई काठियाडवाला से अजय देवगन की क्लिप पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि “कुछ डर के साथ रूल करते हैं, कुछ सम्मान के साथ, करीम लाला ने दोनों किया! एवर आइकॉनिक को बेस्ट विशेज अजय देवगन, एक बर्थडे एज पावरफुल एज हिज प्रेजेंस।”
वहीं करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ओर से भी अजय देवगन को खास पोस्ट कर बर्थडे विश किया गया है। पोस्ट में लिखा कि “वह जो अपने जोरदार प्रदर्शन से हमारे दिलों को दौड़ा देता है! जन्मदिन की शुभकामनाएं अजय देवगन। ”
Ajay devgan birthday on kajol sunil shetty sanjay leela bhansali wished him in special way