-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ahan Shetty To Feature In Horror Film Written By Patrick Graham On Real Life Tragedy
Ahan Shetty: देशभक्ति के बाद हॉरर फिल्म में अहान शेट्टी, सच्ची घटना पर आधारित होगी कहानी
- Written By: अनिल सिंह
Horror Film: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक हॉरर फिल्म होगी। इसकी कहानी फेमस फिल्ममेकर पैट्रिक ग्राहम लिखेंगे।

‘बॉर्डर-2’ के बाद हॉरर फिल्म करेंगे अहान शेट्टी, पैट्रिक ग्राहम लिखेंगे कहानी
Ahan Shetty To Feature In Horror Film: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस समय बॉर्डर 2 फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो देशभक्ति फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन बॉर्डर 2 के बाद वह हॉरर फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी कहानी मशहूर लेखक पैट्रिक ग्राहम लिखेंगे। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसकी लीड एक्ट्रेस की भी तलाश जारी है। इसकी कहानी अलग होगी, क्योंकि इसके जरिए पैट्रिक ग्राहम हिंदी फिल्मों में फिर से वापसी कर रहे हैं।
इससे पहले पैट्रिक ने ‘घोल’ और ‘बेताल’ जैसी हॉरर सीरीज बनाई थीं। इन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। दोनों की कहानी की खूब सराहना हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
ये भी पढ़ें- Haunted 3D The Ghost Of Past के टीजर ने बढ़ाई धड़कनें, डराने को तैयार हैं मिमोह चक्रवर्ती
तड़प फिल्म से अहान ने की थी करियर की शुरुआत
नई फिल्म रोमांटिक होने के साथ ही हॉरर भी होगी, जो ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी बताई जा रही है। इसे ख्याति मदान के नॉट आउट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जाएगा। अहान शेट्टी ने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इन दिनों वो ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, नई फिल्म के जरिए अहान हॉरर-कॉमेडी के जोनर में खुद को साबित करते दिखाई देंगे।
22 जनवरी, 2026 को रिलीज बॉर्डर 2
अहान की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो, यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इसे 22 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इनके जरिए उन्होंने सेना के जवानों को नमन किया था।
अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा
अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “इन वीरों के साथ खड़ा होना सर्वोच्च सम्मान की बात है। ये अद्वितीय साहस, अनुशासन और बलिदान के योद्धा हैं, जो भारतीय सशस्त्र बलों की भावना को साकार करते हैं। ये वो पुरुष और महिलाएं हैं, जो राष्ट्र को अपने हृदय में और उसकी सुरक्षा को अपने कंधों पर उठाते हैं। उनके साथ खड़ा होना स्वतंत्रता के साथ खड़ा होना है।”
Ahan shetty to feature in horror film written by patrick graham on real life tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: टॉवर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुजुर्ग घायल; आरोपी कुछ ही देर में गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 09:00 PMकर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
Jul 24, 2026 | 08:55 PMExplainer: ईरान से जंग लड़-लड़कर अमेरिक की तिजोरी खाली…मालामाल हुए आसिम मुनीर, तीन तरफ से कमा रहे पैसा
Jul 24, 2026 | 08:54 PMशबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM












