Dhanashree Verma: धनश्री के चरित्र पर अहाना कुमरा ने उठाया सवाल, बोलीं- मर्दों से चिपकती है!
Rise And Fall: अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अहाना कुमरा ने धनश्री वर्मा के चरित्र पर सवाल उठा दिया है, सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मर्दों से चिपकती है धनश्री वर्मा, अहाना कुमरा द्वारा किए गए चरित्र हनन पर टूट गई धनश्री
Ahaana Kumra Comments On Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा को युजवेंद्र के फैंस ने जमकर ट्रोल किया, लेकिन रियलिटी शो राइज एंड फॉल में वह अब लोगों की सिंपैथी पाती नजर आ रही हैं। दरअसल अहाना कुमरा ने धनश्री वर्मा के चरित्र पर सवाल उठाया तो लोग अहाना कुमरा पर भड़क उठे और धनश्री का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अहाना कुमरा ने अपने एक बयान में कहा था कि धनश्री मर्दों से चिपकती है।
सोशल मीडिया पर राइज एंड फॉल शो का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में आकृति नेगी बता रही हैं कि आहना कुमरा ने धनश्री वर्मा पर व्यक्तिगत कमेंट किया है। धनश्री बता रही हैं कि वह अपने पास्ट को भूल कर आगे बढ़ाने की हिम्मत कर रही हैं लेकिन यहां पर लोग लिमिट क्रॉस कर रहे हैं। ऐसे में वह शो में बनी नहीं रह सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
अहाना के कमेंट पर टूट गई धनश्री
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकृति नेगी और अहाना कुमरा मंच पर खड़े हैं और आकृति नेगी बता रही हैं कि धनश्री वर्मा के बारे में अहाना कुमरा ने क्या कहा है। आप लोगों को पता है इसके बाद अहाना कुमरा कहती है कि उन्होंने कभी किसी के बारे में कोई पर्सनल कमेंट नहीं किया है। आकृति नेगी बताती हैं कि आहना कुमरा ने धनश्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, जबकि अहाना कहती नजर आ रही हैं कि उसने कभी किसी के खिलाफ कुछ भी पर्सनल नहीं कहा है।
ये भी पढ़ें- टॉम हॉलैंड की चोट कितनी गंभीर, क्या स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज डेट पर पड़ेगा असर?
माहौल तनाव पूर्ण बन गया
वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि माहौल तनाव पूर्ण बन गया है, तो वहीं अपने बारे में अहाना कुमरा द्वारा कही गई बात को लेकर धनश्री वर्मा भी बेहद नाराज और भावुक नजर आ रही हैं। वह यह कहती हैं कि मेरे बारे में यह सब क्या बोला जा रहा है? वीडियो क्लिप में धनश्री वर्मा रोते हुए नजर आ रही हैं
युजवेंद्र से तलाक के बाद से ट्रोल हो रही हैं धनश्री
धनश्री वर्मा बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। युजवेंद्र चहल के साथ उनके तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल के चाहने वालों ने उन्हें खूब भला बुरा कह रहे हैं। लेकिन अब धनश्री वर्मा का यह मानना है कि शो में अब लोग लिमिट क्रॉस कर रहे हैं।
बिग बॉस की नकल है राइज एंड फॉल शो
राइज एंड फॉल शो की अगर बात की जाए तो शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग खूब देख रहे हैं और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है यह शो बिल्कुल बिग बॉस की नकल है और इसे अश्नीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं।
