- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Narayan Journey Star In Childhood A Part Of Controversies In Youth
बचपन में स्टार, जवानी में विवादों का हिस्सा, ऐसी रही आदित्य नारायण की जर्नी
- Written By: सोनाली झा
Aditya Narayan journey: आदित्य नारायण ने बचपन में रंगीला और जब प्यार किसी से होता है जैसी फिल्मों से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू किया, लेकिन उन्होंने सिंगिंग और होस्टिंग में अपनी पहचान बनाई।

आदित्य नारायण (फोटो- सोशल मीडिया)
Aditya Narayan Birthday Special: आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को दिग्गज सिंगर उदित नारायण के घर हुआ था। आदित्य नारायण आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य की जिंदगी की कहानी एक दिलचस्प मोड़ों से भरी यात्रा है। जहां आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। वहीं जवानी में उनका नाम विवादों से जुड़ता चला गया।
आदित्य ने इंडस्ट्री में कदम एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा। उन्होंने रंगीला, परदेस और जब प्यार किसी से होता है जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनकी मासूमियत और दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें कम उम्र में ही लोकप्रियता दिला दी। लेकिन यह एक्टिंग करियर लंबे समय तक नहीं चला। बड़े होकर उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म शापित और 22 डेज में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।
पॉपुलर शोज को किया होस्ट
हालांकि, जहां एक्टिंग उन्हें सफलता नहीं दिला पाई, वहीं होस्टिंग और सिंगिंग में उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया। उन्होंने सा रे गा मा पा, इंडियन आइडल 15, खतरों के खिलाड़ी 9, सुपरस्टार सिंगर 2 और खतरा खतरा खतरा जैसे कई पॉपुलर शोज को होस्ट किया। अपने चुलबुले अंदाज और आत्मविश्वास भरे प्रजेंटेशन से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
Ranveer Singh पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- हर संस्कृति और आस्था का दिल से करता हूं सम्मान
‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
आदित्य का विवादों से रहा नाता
आदित्य की जिंदगी विवादों से भी अछूती नहीं रही। साल 2017 में एयरपोर्ट पर स्टाफ से बदसलूकी और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा अलीबाग पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी। एक और घटना में, एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने दर्शक का फोन छीनकर फेंक दिया था, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।
ये भी पढ़ें- OTT पर इस हफ्ते छाएंगी साउथ की फिल्में-वेब सीरीज, घर बैठे मिलेगा एक्शन का डोज
आदित्य नारायण की शादी
साल 2010 में आई फिल्म शापित के सेट पर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की पहली मुलाकात हुई थी। आदित्य को तो पहली नजर में श्वेता से प्यार हो गया था। हालांकि श्वेता को मनाने के लिए आदित्य को बहुत मेहनत करना पड़ा। आदित्य और श्वेता लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2020 को शादी की। शादी के दो साल बाद मार्च 2022 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। सिंगर की एक क्यूट सी बेटी का नाम त्विषा नारायण है।
Aditya narayan journey star in childhood a part of controversies in youth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMजबलपुर के गोहलपुर में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, फर्नीचर दुकान के सामने पेशाब करने से रोका, तो बेरहमी से पीटा
May 26, 2026 | 07:41 PMचंडीगढ़ में ‘लिकर लंगर’ बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
May 26, 2026 | 07:29 PMRCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














