-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajesh Khanna Death Anniversary Last Words Final 20 Days Emotional Story
जब राजेश खन्ना ने कहा- ‘अब जाने का वक्त आ गया…’,’काका’ ने मौत से पहले कही थी ऐसी बात, आखिरी शब्द बने अमर
- Written By: यति सिंह
Rajesh Khanna Death Anniversary: सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर जानिए कैसे उन्होंने अपनी मौत से पहले ही आखिरी समय भांप लिया था, जानिए उनकी जिंदगी के कुछ बेहद भावुक पल, आखिरी दिनों का संघर्ष।

दिवंगत राजेश खन्ना (फाइल फोटो)
Rajesh Khanna Last Words: भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का नाम जुबां पर आते ही एक ऐसा जादू बिखर जाता है जिसकी चमक आज भी फीकी नहीं पड़ी है। 18 जुलाई के ही दिन इस महान एक्टर ने दुनिया को अलविदा कहा था। वे कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। जीवन के आखिरी पड़ाव में जब दवाइयों ने असर करना बंद कर दिया था, तब राजेश खन्ना अपनी मौत से करीब 20 दिन पहले ही परिवार से कह दिया था कि अब उनका समय आ चुका है।
कैंसर एक जानलेवा बीमारी जरूर है, लेकिन अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका सफल इलाज संभव है। राजेश खन्ना को अपनी मौत से लगभग डेढ़ साल पहले पता चला था कि वे कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद उनका लंबा इलाज चला, लेकिन आखिरी दिनों में स्थिति बिगड़ती चली गई। जब राजेश खन्ना को अहसास हुआ कि अब इलाज भी बेअसर हो रहा है, तो उन्होंने बेहद भावुक होकर अपने परिवार से कहा था कि लगता है मेरा टाइम आ गया है। उनके ये शब्द आज भी उनके फैंस की आंखें नम कर देते है।
जतिन के सुपरस्टार बनने का वो ऐतिहासिक सफर
अमृतसर में जन्मे इस महान कलाकार का असली नाम जतिन खन्ना था, जिन्हें बंटवारे के बाद बॉम्बे के उनके धनी रिश्तेदारों ने गोद लिया था। बचपन से ही थिएटर की दुनिया में रुचि रखने वाले जतिन ने एक टैलेंट कॉन्टेस्ट जीतकर मुंबई में कदम रखा था। फिल्मों में आने के बाद उनका नाम बदलकर राजेश खन्ना किया गया और साल 1969 में आई आराधना फिल्म ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
इसके बाद उन्होंने लगातार 17 सुपरहिट फिल्में देकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक अटूट है। लड़कियों द्वारा उनकी गाड़ियों की धूल से मांग भरना और खून से खत लिखना उनके बेमिसाल स्टारडम की गवाही देता है। अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी आवाज में एक ऑडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने नम आंखों से अपने सभी फैंस को इस बेपनाह मोहब्बत के लिए शुक्रिया कहा था।
सुपरस्टार की तन्हाई और अपनों का वो अनूठा साथ
राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। उन्होंने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हुईं। हालांकि 80 के दशक की शुरुआत में दोनों अलग रहने लगे थे, लेकिन उन्होंने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Birthday: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने का सफर! जानें प्रियंका चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से
जब राजेश खन्ना के जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब डिंपल कपाड़िया उनके पास लौट आईं और आखिरी समय तक उनकी तीमारदारी की। राजेश खन्ना के निधन के बाद जब उनके आलीशान बंगले की जांच की गई, तो वहां उपहारों से लदे 65 बंद सूटकेस मिले। वे जब भी विदेश दौरों पर जाते थे, तो अपने करीबियों के लिए ढेर सारे तोहफे लाते थे, जिन्हें देना वे अक्सर भूल जाया करते थे।
Rajesh khanna death anniversary last words final 20 days emotional story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














