-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- South Films And Web Series Will Dominate Ott You Will Get Action Sitting
OTT पर इस हफ्ते छाएंगी साउथ की फिल्में-वेब सीरीज, घर बैठे मिलेगा एक्शन का डोज
- Written By: सोनाली झा
South films on OTT: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर और फैंटेसी से भरपूर मनोरंजन देने आ रही हैं। ‘अरेबिया कडली’ मछुआरों की संघर्षपूर्ण कहानी दिखाएगी।

OTT पर इस हफ्ते छाएंगी साउथ की फिल्में-वेब सीरीज
OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन का जबरदस्त कॉम्बो लेकर आ रहा है, खासकर साउथ सिनेमा प्रेमियों के लिए। तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं की कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं, जो एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और फैंटेसी से भरपूर हैं। आप भी तुरंत इन फिल्मों और वेब सीरीज को अपने वॉचलिस्ट में शामिल करे लीजिए।
सबसे पहले बात करें ‘अरेबिया कडली’ की, जो 8 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सत्यदेव और आनंदी स्टारर वेब सीरीज ‘अरेबिया कडली’ की कहानी मछुआरों पर आधारित है, जो गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर लेते हैं और फिर विदेशी जेल में फंस जाते हैं। इस सीरीज में आपको दोस्ती, संघर्ष और समाज की कड़वी सच्चाइयों की कहानी देखने को मिलेगी जो आप के दिल को छू लेगी।
गरुडन और मायाकुटू
‘गरुडन’ एक तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 1 अगस्त से सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम कर रही है। इसमें उन्नी मुकुंदन, शशिकुमार और रोशनी हरिप्रियण जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, 2 अगस्त को ‘जिन: द पेट’ भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसमें इंसान और अलौकिक शक्तियों के बीच का संबंध दिखाया गया है। ‘मायाकुटू’, एक फैंटेसी क्राइम ड्रामा है, जिसमें जादुई ताकतों और अपराध की दुनिया का अनोखा मिश्रण दिखाया गया है। यह फिल्म भी 8 अगस्त को सन एनएक्सटी पर दस्तक दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- शालिनी के साथ पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल, दिखी ‘पापे पड़ी’ में शानदार केमिस्ट्री
थम्मूडू और सुरभिला सुंदर स्वप्नम
‘थम्मूडू’ नाम की एक और तेलुगु फिल्म 1 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक तीरंदाज जय की कहानी है, जो अपनी बिछड़ी बहन की तलाश करता है। इस फिल्म की कहानी भी आपको बहुत पसंद आएगी। ‘सुरभिला सुंदर स्वप्नम’, एक मलयालम ड्रामा फिल्म है, जिसे टोनी मैथ्यू ने निर्देशित किया है और यह भी 1 अगस्त से सन एनएक्सटी पर उपलब्ध है। ओटीटी दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है 7 अगस्त को रिलीज होने वाली तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘मायासभा: द राइज ऑफ टाइटंस’, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। यह देवा कट्टा की ओटीटी में पहली प्रस्तुति होगी और इसमें आधी पिनिसेट्टी व चैतन्य राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
South films and web series will dominate ott you will get action sitting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














