Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्ट्रेस कृति सेनन ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, कहा- मुझे एक्टिंग से मोहब्बत

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 14, 2024 | 05:41 PM

कृति सेनन (PIC Credit: Social Media)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: अभिनय की दुनिया में कृति सेनन (Kriti Sanon) की यात्रा काफी दिलचस्प रही है और उन्होंने कॉलेज से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) जीतने तक का सफर तय किया है। सेनन शुरुआत में अभिनय (Acting) को लेकर आश्वस्त नहीं थी, लेकिन अपने सफर में जिज्ञासु बने रहने का श्रेय वह अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को देती हैं। 

अभिनेत्री ने 2014 में आई ‘हीरोपंती’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने इसके बाद ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘मिमी’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।  

सेनन (33) ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘कभी-कभी यह एहसास करना मुश्किल हो जाता है कि फिल्म जगत में उन्हें 10 साल हो गए हैं।” उन्होंने कहा, ”एक समय था जब मैं कॉलेज में थी और मुझे पता भी नहीं था कि मैं अभिनय करना चाहती हूं। मैं यह जानने के लिए आगे बढ़ी थी कि क्या मैं अभिनय कर सकती हूं और आखिरकार मैंने अभिनय किया। मुझे लगता है कि समय के साथ मुझे अभिनय से प्यार हो गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

सोनू सूद को बारिश में देख भावुक हुए फैंस, पुराने दिनों को किया याद, बोले- ‘मसीहा आज भी नहीं बदला’

प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?

Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी

Cocktail 2 BO Collection: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों

 

दिल्ली में पैदा हुई अभिनेत्री ने हाल में ‘साइंस-फिक्शन’ आधारित प्रेम कहानी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में अभिनय किया है। उन्होंने नोएडा के ‘जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद अभिनेत्री बनने का फैसला किया था। सनन ने कहा, “यह मेरा इंजीनियरिंग दिमाग है, जो वास्तव में जिज्ञासु है और हमेशा सीखने एवं बढ़ने की कोशिश करता है। मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं। मैं समय के साथ आगे बढ़ी हूं और यही मेरा लक्ष्य है। मैंने यह पता लगा लिया है कि अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए क्या चीज सही है और क्या नहीं।”  

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह भी लगता है कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है, क्योंकि मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती। कभी-कभी मैं कुछ करने के नए तरीके खोजने का प्रयास करती हूं। यह कभी-कभी काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता।” अभिनेत्री ने कहा कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक मनोरंजक प्रेम कहानी की तरह है। फिल्म में शाहिद कपूर आर्यन का किरदार निभा रहे हैं, जो पेशे से एक इंजीनियर हैं। वह सिफ्रा नाम की एक रोबोट से शादी करने का फैसला करते हैं, जिसका किरदार सेनन ने निभाया है।

(एजेंसी)

Actress kriti sanon completed 10 years in bollywood said i love acting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2024 | 05:41 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Kriti Sanon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.