- Hindi News »
- Entertainment »
- Action To Swag Some Of The Best Scenes In The Trailer Of Shahid Kapoor Deva
एक्शन से लेकर स्वैग तक, शाहिद कपूर की ‘देवा’ के ट्रेलर में दिखा ये कुछ बेहतरीन सीन
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। पागलपन, जुनून और गुस्से से भरपूर इस ट्रेलर में शाहिद कपूर को एक जिद्दी और दबंग पुलिस अफसर के रूप में पेश किया गया है।
- Written By: सोनाली झा

शाहिद कपूर की 'देवा' का ट्रेलर
मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। पागलपन, जुनून और गुस्से से भरपूर इस ट्रेलर में शाहिद कपूर को एक जिद्दी और दबंग पुलिस अफसर के रूप में पेश किया गया है। ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसमें लोग इसकी विभिन्न झलकियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस देवा की रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। आइए देखते हैं देवा ट्रेलर के वो बेहतरीन सीन जो हमारे दिलो-दिमाग पर छा गए।
शाहिद कपूर का देवा के रूप में गुस्सा तब अपने चरम पर पहुंच जाता है जब वह एक गुंडे को पकड़कर कहता है कि आई एम माफिया। यह डायलॉग साबित करता है कि वह सिर्फ एक पुलिस वाला नहीं, बल्कि गुंडों के लिए खुद एक माफिया है। ट्रेलर में वह सीन जब शाहिद सड़क पर दौड़ते हुए नजर आते हैं और पीछे ट्रेन चल रही होती है, देखने लायक है। गुंडों का पीछा करते हुए उनकी रफ्तार और जुनून इस सीन को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान के बाद अर्जुन कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए टली वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, नई रिलीज डेट आई सामने
ट्रेलर के आखिरी सीन में शाहिद एक आईने के सामने खड़े होकर अपनी ही परछाईं को घूरते हैं। यह क्षण उनकी क्रोध और दृढ़ता को बखूबी दर्शाता है, जो देवा के किरदार की गहराई को उजागर करता है। शाहिद का जीप में एंट्री मारते हुए और साथ में एक स्पीडिंग बाइक के साथ का सीन स्वैग की मिसाल है। ट्रेलर में शाहिद की बेफिक्र अंदाज और अनोखी स्टाइल इस सीन को अद्भुत बनाते हैं।
‘अला रे अला देवा अला’ गाने के दौरान शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े का हुक स्टेप एक यादगार क्षण है। यह प्लेफुल और पावरफुल मूवमेंट देवा के किरदार के एक नए पहलू को उजागर करता है। मलयालम के प्रसिद्ध निर्देशक रोशन एंड्रूज़ के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘देवा’ एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री ने ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का ट्रेलर किया शेयर
Action to swag some of the best scenes in the trailer of shahid kapoor deva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














