Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Story: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह फिल्म गोविंदा की पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है।
Varun Dhawan, Mrunal Thakur and Pooja Hegde Film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Dhawan Film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहला लुक सामने आते ही चर्चा में आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक से ही इसकी कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें कॉमेडी, कन्फ्यूजन और रिश्तों का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में वरुण धवन एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो दोहरी जिंदगी जी रहा है एक तरफ उनकी पत्नी मृणाल ठाकुर हैं और दूसरी तरफ पूजा हेगड़े।

है जवानी तो इश्क होना है में रिश्तों की उलझन और कॉमिक सिचुएशंस का पूरा मसाला मौजूद है। फिल्म का कॉन्सेप्ट साफ तौर पर 90 के दशक की कॉमेडी फिल्मों से प्रेरित लगता है। खासकर गोविंदा की फिल्म साजन चले ससुराल और सैंडविच की झलक इसमें साफ दिखाई देती है। इन फिल्मों में भी डबल मैरिज और उससे पैदा होने वाली मजेदार परिस्थितियों को दिखाया गया था। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी उसी फॉर्मूले को नए अंदाज और आधुनिक ट्रीटमेंट के साथ पेश करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

AI ट्विस्ट और नई जनरेशन की कहानी

फिल्म के फर्स्ट लुक में दो बच्चों को दिखाया गया है, जो एआई तकनीक से तैयार किए गए लगते हैं। दोनों बच्चों के डायलॉग्स से यह संकेत मिलता है कि उनके पिता एक ही हो सकते हैं, जो कहानी में और भी दिलचस्प मोड़ जोड़ता है। यह ट्विस्ट फिल्म को पुराने कॉन्सेप्ट से अलग बनाता है और नई पीढ़ी के दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जो अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं और गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खास तौर पर सफल रही है।

क्या दोहराएगी पुराना जादू

डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ उसी जादू को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक देखकर यह साफ है कि फिल्म एक एंटरटेनिंग कॉमेडी बनने वाली है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म गोविंदा के दौर वाली क्लासिक कॉमेडी का जादू दोहरा पाएगी या नहीं। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ‘पुरानी बोतल में नई शराब’ वाला फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल साबित होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com