Kim Jong Un जैसी हेयर स्टाइल में अभिषेक बच्चन, किंग से लीक हुआ शाहरुख का भी लुक
Abhishek Bachchan: शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन का नया लुक किंग फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुआ है। अभिषेक बच्चन की हेयर स्टाइल किम जोंग उन की तरह नजर आ रही है।
- Written By: अनिल सिंह
किम जोंग उन जैसी हेयर स्टाइल में अभिषेक बच्चन, किंग से लीक हुआ नया लुक
Abhishek Bachchan New Look: अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उनका यह नया लुक शाहरुख खान की फिल्म किंग के शूटिंग सेट से लीक हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन तीनों का नया लुक चर्चा का विषय बन गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक बच्चन के लुक की हो रही है, क्योंकि इसमें उनकी हेयर स्टाइल की तुलना लोग किम जोंग उन से कर रहे हैं।
शाहरुख खान की फिल्म किंग कई मायने में खास बन गई है। यह फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म तो है ही, लेकिन इसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। ऐसे में यह फिल्म उनके चाहने वाले और दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होगा। इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग सेट से शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के नए लुक वाली तस्वीर लीक हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Latest look of Abhishek Bacchan with new hairstyle for #King pic.twitter.com/Yl5SsVKYWP — SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
अभिषेक बच्चन का हेयर स्टाइल बना चर्चा का विषय
तस्वीर में आप देख सकते हैं अभिषेक बच्चन का हेयर स्टाइल नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन की तरह दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह लुक वायरल हुआ। यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा फिल्म में वह खलनायक बने हैं। दूसरे यूजर ने लिखा यह तो माफिया लुक है। तीसरे यूजर ने लिखा कि किम जोंग उन का हेयर स्टाइल अपनाने की क्या जरूरत थी?
ये भी पढ़ें- जुबिन गर्ग के आखिरी दर्शन पर फुट-फुट कर रो रही पत्नी को देख पसीजा फैंस का दिल
Megastar SRK and Suhana Khan from the sets of #King pic.twitter.com/HFNCBoQ9wC — SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
शाहरुख खान के नए लुक ने जीता फैंस का दिल
शाहरुख खान और सुहाना खान की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग फिल्म से दोनों का लुक भी सामने आया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं। शाहरुख खान बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर काउबॉय हैट लगी हुई है, तो वही उनका लुक भी अधेड़ उम्र का दिखाया गया है। मतलब वह इसमें उम्र दराज शख्सियत की भूमिका निभाने वाले हैं।
सुहाना के लुक में नहीं है कोई बड़ा बदलाव
सुहाना खान के नए लुक कि अगर बात करें तो वह एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्राउन कलर का स्लीवलेस टी-शर्ट पहना हुआ है और वह कार्गो पैंट कैरी कर रही हैं, हालांकि उनके लुक में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आया है, मतलब वह नॉर्मल लुक में ही नजर आएंगी।
