Bobby Deol: 30 साल पुरानी दोस्ती और एक बात, बॉबी देओल ने बताया शाहरुख खान क्यों हैं बड़े स्टार

Bobby Deol On Shah Rukh Khan: बॉबी देओल और शाहरुख खान की दोस्ती 30 साल पुरानी है। बॉबी देओल ने बताया कि शाहरुख खान की एक खास बात है और वह उन्हें महान बनाती है।
Bobby Deol: 30 साल पुरानी दोस्ती और एक बात, बॉबी देओल ने बताया शाहरुख खान क्यों हैं बड़े स्टार
इंसानियत को कभी नहीं भूलना शाहरुख की सबसे बेहतरीन बात: बॉबी देओल
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज हो चुकी है। इसमें बॉबी देओल एक सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका निभा रहे हैं। बॉबी देओल और शाहरुख खान की दोस्ती बहुत पुरानी है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने आईएएनएस से अपनी 3 दशक पुरानी दोस्ती पर बात की।

बॉबी देओल ने आईएएनएस से कहा, "शाहरुख जिस तरह के इंसान हैं, यही वजह है कि आज वे इस मुकाम पर हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं और परिवार को लेकर बहुत सजग रहते हैं। मुझे यकीन है कि बस एक ही बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है, वह यह कि वह अपने परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हर माता-पिता में यही समानता होती है। हालांकि इन 30 सालों में हम कभी एक-दूसरे के ज्यादा संपर्क में नहीं रहे, लेकिन जब भी हम मिलते हैं तब ऐसा नहीं लगता कि हम लंबे समय बाद मिल रहे हैं।"

वह हमेशा आपको प्यार और स्नेह देते हैं 

उन्होंने आगे कहा, "हर बार शाहरुख आपको बहुत खास महसूस कराते हैं। वह हमेशा आपको प्यार और स्नेह देते हैं और ये बहुत मायने रखता है। इसका बहुत मतलब है। वह हमेशा अपनी सीमा से हटकर काम करते हैं। वह सबसे अच्छे और दयालु इंसान हैं, भले ही वह इतने बड़े स्टार बन गए हों।"

अविश्वसनीय और बेहतरीन बात

बॉबी देओल कहते हैं, "उन्होंने वह गुण नहीं खोया। मुझे लगता है कि यह बात शो में मेरे सह-कलाकारों समेत सभी को जो उनसे प्रेरणा लेते हैं, ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी इंसानियत कभी न खोएं। मुझे लगता है कि शाहरुख के बारे में यही अविश्वसनीय और बेहतरीन बात है।"

बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कर दिया था

इससे पहले बॉबी देओल ने कहा था कि इस सीरीज के लिए उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कर दिया था। लेकिन इसके निर्देशक आर्यन खान ने स्क्रिप्ट सुनने पर जोर दिया तो वह उनसे मिलने गए थे। यह मीटिंग 7 घंटे तक चली थी। इस दौरान उन्हें समय का पता ही नहीं चला। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com