-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Abhijeet Bhattacharya Gets Angry At Diljit Dosanjh Amidst Sardar Ji 3 Controversy Know Whole Matter
‘हमारे बाप का है…’ सरदार जी 3 विवाद के बीच दिलजीत पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ नहीं, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट में दिया गया उनका बयान है, जिसका विडियो अभिजीत भट्टाचार्य ने शेयर कर तंज कसा है।

दिलजीत दोसांझ, अभिजीत भट्टाचार्य (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म सरदार जी 3 नहीं, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया बयान है। दिलजीत के दिल-ल्यूमिनाटी टूर के दौरान बोले गए एक कविता जैसे वाक्य ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है।
दिलजीत ने स्टेज से कहा, “किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है,” जिसे लेकर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इस बयान को देशविरोधी बताया, जबकि कुछ ने इसे एकता और समानता की भावना से जुड़ा हुआ बताया।
विवाद को और हवा तब मिली जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और दिलजीत पर हमला बोलते हुए कहा, “हिंदुस्तान हमारे बाप-दादाओं का है, और हमें इस पर गर्व है।” उन्होंने वीडियो में तिरंगा भी लहराया और बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ बजाया।
सम्बंधित ख़बरें
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
इस मुद्दे पर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली दिलजीत के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि दिलजीत के शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इम्तियाज ने कहा, “दिलजीत के भीतर गहरा देश प्रेम है। उन्होंने हमेशा अपने काम और शब्दों में सच्चाई दिखाई है। उन्हें गलत समझा जा रहा है।”
इम्तियाज ने यह भी बताया कि दिलजीत हर कॉन्सर्ट के अंत में ‘मैं हूं पंजाब’ कहते हुए भारतीय तिरंगे के साथ अपनी प्रस्तुति समाप्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसी फिल्म में कलाकार की कास्टिंग का निर्णय सिर्फ एक्टर का नहीं होता, यह निर्माता और निर्देशक की सामूहिक सहमति से होता है।
ये भी पढ़ें- CCTV फुटेज से लेकर मेडिकल स्टोर तक, शेफाली की मौत केस में पुलिस कर रही है जांच
वहीं, विवाद के बीच सिंगर गुरु रंधावा ने सरदार जी 3 से जुड़ी किसी भी बहस में खुद को शामिल करने से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ, जसबीर जस्सी के कुछ बयानों ने इस मामले को मुश्किल बना दिया है, जिन पर कानूनी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।
इस विवाद की एक और वजह है दिलजीत की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत-पाक रिश्तों को देखते हुए इस कास्टिंग को लेकर नाराजगी जताई है और सवाल किया है कि क्या यह फैसला सही है।
Abhijeet bhattacharya gets angry at diljit dosanjh amidst sardar ji 3 controversy know whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














