-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shefali Jariwala Death Case Police Investigates Cctv Footage Medicine Store
CCTV फुटेज से लेकर मेडिकल स्टोर तक, शेफाली की मौत केस में पुलिस कर रही है जांच
- Written By: स्नेहा मौर्या
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया है। वहीं अब मुंबई पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और CCTV फुटेज से लेकर मेडिकल स्टोर तक कई एंगल्स खंगालने की कोशिश कर रही है।

शेफाली जरीवाला डेथ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘कांटा लगा गर्ल’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 27 जून की रात शेफाली का निधन हुआ, जिसकी वजह शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कई एंगल से पड़ताल की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को उनके घर पर बेहोश पाया गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंबोली पुलिस को शुरुआत से ही कुछ बातें संदिग्ध लगीं, जिस वजह से उन्होंने केस को गहराई से जांचना शुरू किया।
शेफाली जरीवाला के मौत केस में 14 लोग के दर्ज हुए बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जांच के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन की दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने अब तक शेफाली के पति पराग त्यागी, उनके कुक और घर के अन्य स्टाफ सहित कुल 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने उस मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट का भी बयान लिया है, जहां से शेफाली अक्सर दवाइयां खरीदती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
पुलिस ने अब तक सात CCTV फुटेज इकट्ठा किए हैं और जांच की दिशा को और विस्तृत कर दिया है। खास बात यह है कि शेफाली का दो बार पोस्टमार्टम भी करवाया गया है। यह पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में हुआ और इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। पांच डॉक्टरों की एक टीम इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तैयार कर रही है, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट 30 जून को आने की उम्मीद है।
इन एंगल्स पर पुलिस कर रही है जांच
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले जांच फूड पॉइजनिंग के एंगल से शुरू हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे केस आगे बढ़ा, यह आशंका भी जताई गई कि कहीं शेफाली की मौत किसी तरह के जहर या ड्रग रिएक्शन से तो नहीं हुई? अब पुलिस शेफाली की पूरी मेडिकल हिस्ट्री की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने शेफाली जरीवाला की मौत की मीडिया कवरेज पर उठाए सवाल, शेयर किया पोस्ट
जांच में यह भी देखा जा रहा है कि पिछले 8 वर्षों में वह किन डॉक्टरों के संपर्क में थीं, उन्हें कौन-कौन सी दवाइयां दी जाती थीं और क्या उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के कोई मेडिकेशन लिया था।
फिलहाल शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि शेफाली की मौत ब्लड प्रेशर गिरने, कार्डियक अरेस्ट और गैस्ट्रिक इश्यू के कारण हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। लेकिन शेफाली की असमय मृत्यु ने उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है।
Shefali jariwala death case police investigates cctv footage medicine store
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














