आराध्या बच्चन को लेकर ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा से कही थी ये बात, सच हुई भविष्यवाणी !
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अनुष्का शर्मा से काफी समय पहले एक बात कही थी और वह अब सच साबित होते हुए नजर आ रही है। ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को लेकर अनुष्का से यह बात कही थी। चलिए जानते हैं उस वक्त ऐश्वर्या राय ने क्या कहा था।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार के साथ मतभेद और अभिषेक बच्चन के साथ उनके सेपरेशन को लेकर चल रही खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं, तो वहीं आराध्या ऐश्वर्या राय के साथ विदेश दौरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का शर्मा ने आराध्या बच्चन को लेकर अनुष्का से एक बात कही थी और वह बात अब सच साबित होते हुए नजर आ रही है।
ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, लेकिन आराध्या की खूबसूरती भी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आराध्या की उम्र भले ही अभी कम है लेकिन उनकी सुंदरता मां से रत्ती भर भी कम नहीं है। ऐसे में ऐश्वर्या राय की भविष्यवाणी यहां सच होते हुए नजर आ रही है। क्योंकि काफी समय पहले ही ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा से यह कह दिया था कि वह आराध्या को दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी समझती है।
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 3: विद्या बालन बोलीं माधुरी दीक्षित नहीं हैं डांसर, उनके साथ डांस करना मेरे लिए…
सम्बंधित ख़बरें
Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का शर्मा ऐश्वर्या राय को उकसाते हुए और उनसे यह कहते हुए नजर आ रही है कि क्या वह खुद को दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी मानती हैं अगर नहीं, तो फिर उनके हिसाब से कौन इस धरती की सबसे सुंदर महिला है आपको अपनी मां का नाम नहीं लेना है।
अनुष्का का सवाल सुन कर ऐश्वर्या मुस्कुराती हैं और फिर कहती हैं सवाल कठिन है क्योंकि मां का नाम इसमें शामिल नहीं करना है। ऐश्वर्या के जवाब ने सभी को हैरान कर दिया था। ऐश्वर्या ने कहा कि तुमने मेरी मां को तो इससे बाहर कर दिया, लेकिन मेरे अंदर की मां को नहीं, मेरे लिए आराध्या सबसे सुंदर है। इस वीडियो पर अब तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं लोग यह भी कह रहे हैं कि काफी समय पहले की गई ऐश्वर्या राय की भविष्यवाणी अब सच हो रही है।
