Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WATCH: RCB की जीत के बाद वायरल हुआ Virushka का रोमांस, कोहली के KISS ने लुटी महफिल, लोग बोले- नजर न लगे

RCB wins IPL 2026: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता। मैच के हीरो रहे विराट कोहली का अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 01, 2026 | 09:04 AM

RCB की जीत के बाद विराट-अनुष्का का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Virat Kohli Flying Kiss Anushka Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को खेल गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। आरबीसी की जीत के बाद के विराट कोहली के जश्न की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक वीडियो में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देने नजर आ रहे हैं।

गुजरात के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट की जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और नॉट आउट वापस लौटे। कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी न सिर्फ आईपीएल जीतने में कामयाब रही बल्कि लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। आरसीबी से पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ही किया था।

कोहली-कोहली के नारों से गूंजा स्टेडियम

आरसीबी जब रन चेज के बेहद करीब थी तब 18वें ओवर में पूरा स्टेडियम कोहली-कोलही के नारों से गूंज उठा। विराट ने 18वें की पांचवी गेंद पर पहले शानदार चौका जड़ा और फिर अगली ही गेंद पर छक्का मारकर स्टाइलिश अंदाज में टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी की पूरी टीम मैदान में आ गई और स्टेडियम में आतिशबाजी शुरू हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, IPL फाइनल के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा

IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात

VIRAT KOHLI GIVING A FLYING KISS TO ANUSHKA SHARMA AFTER WINNING THE IPL TROPHY. ❤️🏆 A beautiful moment of love, support, and celebration after a historic triumph. ✨👑#ViratKohli #AnushkaSharma #RCBvsGT pic.twitter.com/wGxSVQ4wT4 — Faruk (@uf2151593) May 31, 2026

कोहली के रोमांटिक अंदाज ने लूटी महफिल

आरसीबी के जश्न के बीच असली पिक्चर परफेक्ट मोमेंट थोड़ी देर बाद आया। साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न माना रहे विराट कोहली स्टैंड्स को ओर मुड़े। जहां उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आई हुई थी। कोहली ने उनकी तरफ देखा और एक बेहद रोमांटिक और स्टाइलिस ‘फ्लाइंग किस’ अनुष्का की ओर उछाला। दोनों के बीच का यह रोमांटिक मोमेंट स्टेडियम में मौजूद कैमरों में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, IPL फाइनल के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा

इसके बाद इस रोमांटिक मोमेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। आरसीबी के फैंस ने इसे  पिक्चर परफेक्ट मोमेंट बताया। तो वहीं कई यूजर ऐसे थे जो दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आए। एक यूजर ने इसे इमोशनल मोमेंट कहा तो एक अन्य यूजर ने कहा कि कपल को किसी की नजर न लगे।

Rcb wins ipl 2026 final against gujarat titans virat kohli flying kiss to anushka viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 09:02 AM

Topics:  

  • Anushka Sharma
  • IPL 2026
  • Viral Video
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.