आम्रपाली दुबे या रानी चटर्जी, तड़पाओगे तड़पा लो रील्स में कौन है बेहतर
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी दोनों ने इंस्टाग्राम पर तड़पाओगे तड़पा लो ट्रेंडिंग रील पर परफॉर्म किया है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स दोनों में से किसी ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी चटर्जी ने तड़पाओगे तड़पा लो पर बनाई रील
Aamrapali Dubey And Rani Chatterjee: भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर तड़पाओगे तड़पा लो ट्रेंडिंग रील पर परफॉर्म किया है तो वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भी इसी पर पहले ही रील बना चुकी हैं।
दोनों अभिनेत्रियों की अदाकारी को सोशल मीडिया पर यूजर्स की सराहना मिल रही है। इंस्टाग्राम पर तड़पाओगे तड़पा लो रील इस समय ट्रेंड में बनी हुई है और यही कारण है कि दोनों भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने इस पर परफॉर्म किया है। आइए जानते हैं यूजर किस ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।
रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फिल्मों में उनकी अदाकारी को पसंद किया जाता है, तो सोशल मीडिया पर उनकी अदा लोगों को लुभाती है। सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहने के नाते रानी चटर्जी खुद से जुड़ी जानकारी अपने चाहने वालों तक पहुंचाती हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर ढेर सारी रील्स भी बनती हैं, जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ट्रेंड में चल रही रील्स तड़पाओगे तड़पा लो पर भी रानी मुखर्जी ने रील बनाई तो लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने रानी चटर्जी की परफॉर्मेंस को इस गाने पर अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है। आम्रपाली इस पर पहले ही रील बना चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने रानी के कमेंट में लिखा कि आम्रपाली दुबे से बेहतर नहीं है।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। आम्रपाली ने भी बीते दिनों ट्रेंड में चल रही रील्स तड़पाओगे तड़पा लो पर परफॉर्म किया था, जिस पर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- क्या दिखाना चाहते हो आप लोग? नेहा भसीन का वीडियो देख पैपराजी पर भड़की रश्मि देसाई
आम्रपाली भी इंस्टाग्राम पर ढेर सारी रील्स बनती है यह संजोग ही है कि आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी दोनों ने एक ही गाने पर रील्स बनाई है और यही कारण है कि लोग दोनों की अब तुलना करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वैसे आम्रपाली दुबे के चाहने वालों ने इस रील के लिए उनकी खूब सराहना की है और उनकी परफॉर्मेस को सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दोनों ही अभिनेत्रियों के प्रशंसक अपनी-अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।
