पिकबॉल कोर्ट पर गिरे आमिर खान, फिर भी नहीं टूटा जोश, मलाइका और साई पल्लवी के वीडियो वायरल
Malaika Arora Video: आमिर खान पिकबॉल खेलते वक्त कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन मुस्कुराते हुए खेल जारी रखा। उनका फिटनेस वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान, मलाइका अरोड़ा और साई पल्लवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aamir Khan Pickleball Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, सामंथा रूथ प्रभु और साई पल्लवी अलग-अलग मौकों पर अपने अंदाज से फैंस का ध्यान खींचते नजर आए। कहीं फिटनेस और स्पोर्ट्स का जलवा दिखा, तो कहीं स्टाइल और ट्रैवल की झलकियां वायरल हो गईं।
हाल ही में आमिर खान एक पिकबॉल इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने खुद मैदान में उतरकर मैच खेला। खेल के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब आमिर संतुलन बिगड़ने से कोर्ट पर गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए खेल जारी रखा। 60 साल की उम्र में भी आमिर की फिटनेस और एनर्जी ने फैंस को काफी इंप्रेस किया।
आमिर खान की फिट लाइफस्टाइल
आमिर खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी फिट लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। इसी इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु भी नजर आईं, जो अपने पति और डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ मौजूद थीं। दोनों की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
मलाइका अरोड़ा का फिट अवतार
वैलेंटाइन वीक के दौरान मुंबई में पैपराजी ने उन्हें ब्लैक कलर की स्टाइलिश वन-पीस ड्रेस में स्पॉट किया। 52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का फिट और हॉट अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। मलाइका लंबे समय से अपनी फिटनेस, योग और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर जानी जाती हैं और कई बार वह अपने फिटनेस सीक्रेट्स भी फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं।
साई पल्लवी का सिंपल लुक
इसी बीच साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस साई पल्लवी ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हाल ही में वह जापान वेकेशन पर गई थीं, जहां से उन्होंने अपनी मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इन वीडियोज में साई पल्लवी बेहद सिंपल और खुश नजर आ रही हैं। घूमते-फिरते, लोकल जगहों को एक्सप्लोर करते हुए उनका नेचुरल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
