-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Daughter Ira Khan Says I Am Useless Person At The Age Of 26
Ira Khan: मैं 26 की हूं और कुछ नहीं करती, खुद को बेकार समझती हैं आमिर खान की बेटी आयरा खान!
- Written By: अनिल सिंह
Aamir Khan Daughter Ira Khan: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 26 साल की हो गई हैं और वह कुछ नहीं करती, ऐसे में वह खुद को बेकार समझने लगी थी।

खुद को बेकार समझती हैं आमिर खान की बेटी आयरा खान!
Aamir Khan Daughter Ira Khan: आयरा खान आमिर खान और रीना दत्त की बेटी हैं। आमिर खान और रीना दत्ता का जब तलाक हुआ था, तो आयरा खान की उम्र 12 साल की थी। पेरेंट्स के तलाक का आयरा खान पर प्रतिकूल असर पड़ा। आयरा ने बताया था कि वह डिप्रेशन झेल चुकी हैं। आयरा खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 26 साल की हो गई है और कुछ नहीं करती हैं। एक समय वह खुद को बेकार इंसान समझने लगी थी, जिसके पास कोई काम नहीं होता। इस पर आमिर खान ने उन्हें बताया कि 23 साल की उम्र में उन्होंने डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की थी और यह किसी अचीवमेंट से कम नहीं है।
आमिर खान ने बेटी आयरा खान के साथ पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। इंटरव्यू के दौरान जब आयरा खान से पूछा गया कि पेरेंट्स को माफ करना आसान कितना आसान है, इस पर आयरा खान ने आमिर खान की तरफ इशारा किया और कहा जितना दोष वह अपने आप पर लेते हैं, मैं उन्हें उतना दोषी नहीं मानती। मेरे दिमाग के हिसाब से दोषी मैं हूं, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी प्रॉब्लम यह है कि मुझे गुस्सा महसूस करना और दिखाना नहीं आता है।
ये भी पढ़ें- विक्की कौशल की वजह से हिट नहीं हुई छावा, महेश मांजरेकर ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
इंटरव्यू के दौरान आयरा ने बताया कि उनके अंदर बहुत सारा गिल्ट और डर मौजूद है, जब उनसे पूछा गया किस बात का गिल्ट और डर उनके भीतर है, तो उन्होंने कहा हर चीज का, मैं 26-27 साल की हूं, मेरे मां-बाप ने मुझ पर बहुत सारे पैसे खर्च किए हैं और मैं दुनिया की बेकार इंसान हूं। कुछ नहीं कर रही हूं। इस पर आमिर खान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि इसका मतलब पैसे नहीं कमा रही हो, उन्होंने आयरा को याद दिलाया कि उन्होंने अगास्तु नाम के एक फाउंडेशन की स्थापना सिर्फ 23 साल की उम्र में की थी, जो डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद करता है और यह एक बड़ी चीज है। उनके फाउंडेशन की अगर बात करें तो डिप्रेशन से जूझ रहे लोग इस फेडरेशन का हिस्सा बन सकते हैं, जहां मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रोफेशनल्स पीड़ितों की मदद के लिए मौजूद होते हैं। आयरा खान के निजी जीवन की अगर बात करें तो आयरा की शादी को 1 साल हो गया है। साल 2024 जनवरी में उन्होंने नूपुर शिखरे से शादी कर ली थी, जो फिटनेस ट्रेनर हैं। वह अपने पति के साथ बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रही हैं।
Aamir khan daughter ira khan says i am useless person at the age of 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में अनालॉग पनीर पर 1 साल का बैन, FDA जांच में 35% सैंपल फेल; सरकार का बड़ा फैसला
Aug 06, 2026 | 08:59 AMइंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला
Aug 06, 2026 | 08:59 AM2 दिन में होगा बड़ा फैसला! होर्मुज को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- ईरान रास्ता खोलने को तैयार
Aug 06, 2026 | 08:49 AMNavabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
Aug 06, 2026 | 08:41 AMमुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
Aug 06, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
Aug 06, 2026 | 08:30 AMJPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














