Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने रचा इतिहास, जीता पहला ग्रैमी, बिली ईलिश का ‘वाइल्डफ्लावर’ बना सॉन्ग ऑफ द ईयर
Dalai Lama Grammy Awards: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दलाई लामा ने अपनी ऑडियो बुक के लिए पहला ग्रैमी जीता। बिली ईलिश और लेडी गागा भी रहीं विजेताओं की सूची में शामिल।
- Written By: अनिल सिंह
Dalai Lama And Billie Eilish Grammy Awards (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
68th Grammy Awards Winners 2026: लॉस एंजिल्स का क्रिप्टो कॉम एरिना एक बार फिर संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ’68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स‘ का गवाह बना। इस साल के अवॉर्ड समारोह ने तब इतिहास रच दिया जब तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके जीवन के पहले ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया। संगीत के इस महाकुंभ में दुनिया भर के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की, जहां पॉप, रॉक, स्पेनिश और आध्यात्मिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। इवेंट के दौरान कई नए रिकॉर्ड बने और कुछ दिग्गजों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी।
आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपनी विशेष ऑडियो बुक ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए ‘बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग’ की श्रेणी में जीत हासिल की। उन्होंने इस मुकाबले में ट्रेवर नूह और केतनजी ब्राउन जैक्सन जैसी प्रभावशाली हस्तियों को पीछे छोड़ा। यह जीत न केवल उनके शांति के संदेश को वैश्विक मान्यता देती है, बल्कि ग्रैमी के इतिहास में भी एक दुर्लभ क्षण है।
बिली ईलिश और लेडी गागा का जलवा
संगीत की दुनिया की सनसनी बिली ईलिश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्यों खास हैं। उनके गाने ‘वाइल्डफ्लावर’ को ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं, पॉप क्वीन लेडी गागा ने इस साल सात नामांकन के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपने एल्बम ‘मेहेम’ के लिए ‘बेस्ट पॉप वोकल एल्बम’ का अवॉर्ड जीता। उनके गाने ‘अब्राकाडाब्रा’ ने भी जूरी और प्रशंसकों का दिल जीत लिया, जिससे उनके करियर की उपलब्धियों में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 की आंधी में चारों खाने चित हुई मर्दानी 3, हिट होगी या फ्लॉप, यहां पढ़ें पूरी गणित
के-पॉप और स्पेनिश संगीत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
इस साल के ग्रैमी में भाषाई सीमाओं को टूटते देखा गया। बैड बनी के स्पेनिश एल्बम ‘डेबी तिरार मास फोटोस’ ने ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, के-पॉप की बढ़ती लोकप्रियता को तब बड़ी पहचान मिली जब ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गाने ‘गोल्डन’ ने ‘बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया’ का पुरस्कार जीता। यह ग्रैमी के इतिहास में पहली बार है जब किसी के-पॉप एक्ट ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है।
स्टीवन स्पीलबर्ग और नए कलाकारों की धूम
सिनेमा के जादूगर कहे जाने वाले निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने भी इस साल अपना पहला ग्रैमी जीता। उन्हें यह सम्मान ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ के लिए ‘बेस्ट म्यूजिक फिल्म’ श्रेणी में मिला। इसके अलावा, ब्रिटिश गायिका ओलिविया डीन को ‘बेस्ट न्यू आर्टिस्ट’ चुना गया, जो उनके उभरते करियर के लिए एक मील का पत्थर है। रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का सम्मान केंड्रिक लैमर और एसजेडए के गाने ‘लूथर’ को दिया गया, जिसने आरएंडबी (R&B) और हिप-हॉप प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
