120 Bahadur Collection: ‘120 बहादुर’ की कमाई में तेजी, दूसरे दिन बढ़ी बॉक्स ऑफिस पकड़
120 Bahadur Day 2 Collection: 120 बहादुर ने ओपनिंग डे की धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन बढ़त बनाई। फिल्म ने दो दिन में कुल 3.87 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड फिल्म की कमाई के लिए अहम माना जा रहा है।
- Written By: सोनाली झा
‘120 बहादुर’ की कमाई में तेजी
120 Bahadur Box Office Collection: फरहान अख्तर स्टारर वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीरे-धीरे पकड़ने लगी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और उसी दिन रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ से पिछड़ गई थी। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि वीकेंड पर यह फिल्म मजबूत पकड़ बना सकती है।
स्कैनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के लिए यह शुरुआत औसत रही, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इसका बजट काफी बड़ा है। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है। शनिवार को शाम 5:20 बजे तक फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये जुटाए और इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 3.87 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, यह आंकड़े अभी प्रारंभिक हैं और फाइनल बिजनेस इससे अधिक या कम हो सकता है।
120 बहादुर का कलेक्शन
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘120 बहादुर’ का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये है। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने विश्वभर से 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिल्म का काफी धीमा प्रदर्शन रहा और सिर्फ 35 लाख रुपये ही ओवरसीज कलेक्शन के तौर पर मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
120 बहादुर की कहानी
‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने चीन के 3000 सैनिकों से टक्कर ली थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने परमवीर चक्र सम्मानित मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि कहानी सुमित अरोड़ा और राजीव मेनन ने लिखी है।
फैंस का रिएक्शन
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली है। जहां सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्टिंग, एक्शन और वीरता के चित्रण की तारीफ हो रही है। रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म की कहानी और भी मजबूत ढंग से पेश की जा सकती थी, लेकिन अगर कोई इस ऐतिहासिक लड़ाई को जानना चाहता है तो ‘120 बहादुर’ एक बार जरूर देखी जा सकती है।
