रणवीर सिंह का खूंखार लुक छाया सोशल मीडिया पर, जानें कब रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का ट्रेलर

Dhurandhar Trailer Release Time: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 18 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। रणवीर द्वारा शेयर किए गए नए पोस्टर में उनका खतरनाक लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।
Ranveer Singh fierce look is all over social media find out when the trailer of Dhurandhar will release
रणवीर सिंह का खूंखार लुक छाया सोशल मीडिया पर
Published on
Updated on

Dhurandhar Trailer Release Today: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि इसका ट्रेलर आज यानी 18 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होने वाला है। पहले ट्रेलर 12 नवंबर को लॉन्च होना था, लेकिन पिछले हफ्ते दिल्ली में हुए ब्लास्ट की वजह से मेकर्स ने इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया था। अब जब नई तारीख घोषित हुई है, फैंस में इसको लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म का टीजर पहले ही धमाल मचा चुका है और दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रेलर भी उतना ही तीखा, तेज और रोचक होगा।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। पोस्टर में रणवीर सिंह का बेहद खतरनाक और खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर हाथ में बंदूक लिए और तीखी निगाहें इन सबने उनके किरदार को लेकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। पोस्टर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा कि मैं हूं... भगवान का क्रोध, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में रणवीर सिंह का रोल काफी तीव्र और पावरफुल होने वाला है। फैंस रणवीर के इस पोस्ट को देखकर अब ‘धुरंधर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्टारकास्ट बनी फिल्म की बड़ी ताकत

‘धुरंधर’ सिर्फ रणवीर सिंह की वजह से नहीं, बल्कि फिल्म की विशाल स्टारकास्ट की वजह से भी चर्चा में है। इसमें आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह एक इंटेलिजेंस एजेंट का किरदार निभा रहे हैं।

गहरी कहानी और दमदार निर्देशन

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर अपनी डिटेलिंग के लिए खासे जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की कहानी लंबी और गहरी है, जिसमें रणवीर के किरदार की जर्नी पर सबसे ज्यादा फोकस रखा गया है। डायरेक्टर नहीं चाहते कि किसी भी सीन को जल्दी-जल्दी दिखाया जाए, इसलिए फिल्म की कहानी को विस्तार से और दर्शकों को जोड़कर रखने के अंदाज में पेश किया जाएगा।

5 दिसंबर को होगी रिलीज

ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ेगा, क्योंकि यह बड़ी फिल्म इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रणवीर सिंह के फैंस के लिए ये साल अंत का सबसे बड़ा सिनेमाई तोहफा साबित हो सकता है। कई दर्शकों का कहना है कि यह रणवीर के करियर की सबसे इंटेंस फिल्मों में से एक हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com