बंगाल में BJP की बढ़त के बीच जनता को क्या मिलेगा? घोषणापत्र के बड़े वादों पर नजर
BJP Bengal Promises : पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के रुझानों में BJP बढ़त बनाती दिख रही है। ऐसे में लोगों की नजर पार्टी के घोषणापत्र में किए गए महिलाओं, युवाओं, किसानों और स्वास्थ्य से जुड़े वादों पर।
- Written By: हितेश तिवारी
भाजपा का बंगाल की जनता को कई सौगातों का वादा। (फोटो - गूगल इमेज)
BJP Bengal Manifesto : पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और देशभर की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा बहुमत के करीब या उससे आगे बढ़ती नजर आ रही है।
अगर यह बढ़त जीत में बदलती है, तो राज्य में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो सकता है। ऐसे में लोगों के बीच भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बंगाल में भाजपा महिलाओं को 3 हजार रुपए प्रतिमाह देगी
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए थे। पार्टी ने हर महिला को 3,000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने की बात कही थी। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बटालियन और ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ बनाने का वादा भी किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
‘अब बहुत हो चुका है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी, FIR दर्ज
नागपुर कांग्रेस में गुडधे बनाम ठाकरे की जंग ने डुबोई नैया: 250+ वोटों का दावा हवा, अपनों ने लोंढे को दिया दगा
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी शामिल थी। युवाओं के लिए अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का दावा किया गया था। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये मासिक सहायता देने का वादा भी किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में भाजपा ने कैसे लगाई सेंध? टीएमसी की हार के वो 5 बड़े कारण, दीदी से कहां चूक हुई?
राज्य को मछली निर्यात केंद्र बनाने पर जोर
किसानों के लिए चावल, आलू और आम की खेती में सहायता तथा उचित मूल्य दिलाने की योजना बताई गई थी। मछुआरों को पीएम मत्स्य संपदा योजना से जोड़ने और राज्य को मछली निर्यात केंद्र बनाने की बात कही गई थी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना लागू करने, मुफ्त एचपीवी टीकाकरण और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग जैसे वादे किए गए थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर बंगाल में एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान स्थापित करने का वादा भी शामिल था। हालांकि यह अभी शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
