Bihar Election Result 2025: जानिए मतगणना का दिन, कब और कहां देख सकते हैं लाइव अपडेट
Bihar Election Result Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद अब सबकी नजर 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी है।
- Written By: प्रिया सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bihar Election Result Where To Watch: बिहार में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान अब पूरा हो चुका है। इस बार राज्य ने 66.91% के रिकॉर्ड मतदान से इतिहास रचा है, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही, जिसने चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भरी। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे बिहार का नया राजनीतिक समीकरण।
बिहार चुनाव 2025: अब नतीजों की बारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण 11 नवंबर को संपन्न हुआ। 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। राज्यभर में कुल मतदान प्रतिशत 66.91% दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। खास बात यह रही कि महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत 71.6% रहा, जबकि पुरुषों का 62.8% रहा। इससे साफ है कि महिलाओं ने इस बार राजनीतिक निर्णय में अहम भूमिका निभाई है।
कहां और कब देखें बिहार चुनाव परिणाम
बिहार चुनाव परिणामों की लाइव कवरेज 14 नवंबर, 2025 को सुबह से शुरू होगी। चुनाव आयोग की निगरानी में सभी 243 विधानसभा सीटों की मतगणना की जाएगी। सुबह शुरुआती रुझान आने लगेंगे, दोपहर तक तस्वीर साफ होगी और शाम तक नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में आज सम्राट सरकार का टेस्ट लेकिन तेजस्वी के लिए अग्निपरीक्षा! RJD की क्यों बढ़ी हुई हैं धड़कनें?
पप्पू यादव के बिगड़े बोल: प्रियंका चतुर्वेदी ने सरेआम लगाई क्लास, मुश्किल में फंसे सांसद
बिहार की सियासत में ‘नंबर 2’ बने श्रवण कुमार, नीतीश कुमार ने विधायक दल की कमान सौंपकर चला बड़ा मास्टरस्ट्रोक
बिहार BJP में सबकुछ ठीक नहीं? राजस्व कर्मियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट ने विजय सिन्हा के दो फैसलों को पलटा
बिहार चुनाव के नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप नवभारत के साथ जुड़े रह सकते हैं। साथ ही रियल टाइम कवरेज के लिए आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर YouTube चैनल (NavbharatLiveNow), Facebook, X और Instagram से भी जुड़े रह सकते हैं। इसके साथ ही नतीजों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए आप नवभारत की वेबसाइट www.navbharatlive.com की लाइव कवरेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त के संकेत
एग्जिट पोल के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त हासिल करता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और उसके सहयोगियों को जनता का समर्थन मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही साफ होगी।
यह भी पढ़ें: रिजल्ट से पहले एक्टिव हुए सियासतदान, रात-भर होगी मीटिंग-मीटिंग, बंद कमरे में ‘हर संभावना’ पर प्लान
बिहार का राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह परिणामों पर केंद्रित है। चुनाव आयोग की मतगणना के साथ ही यह तय होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक सभी को अब 14 नवंबर का बेसब्री से इंतज़ार है, जब बिहार तय करेगा कि कौन संभालेगा राज्य की सत्ता की कमान।
