Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मिशन मुंबई’, 18 दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत महायुति को रोकने में सफल रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अपनी सत्ता वापस लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के 42 लोकसभा क्षेत्रों में 'शिव सर्वेक्षण अभियान' चलाया था।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 18, 2024 | 10:05 PM

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत महायुति को रोकने में सफल रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अपनी सत्ता वापस लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के 42 लोकसभा क्षेत्रों में ‘शिव सर्वेक्षण अभियान’ चलाया था। जिसके बाद उद्धव की शिवसेना ने ‘मिशन मुंबई’ पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। उद्धव ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर पकड़ मजबूत करने का रोड मैप तय करने के मकसद से अपने निवास ‘मातोश्री’ पर पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में ‘शिव सर्वेक्षण अभियान’ के दौरान नियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा की गई। बैठक में हुई चर्चा के आधार पर उद्धव ने मुंबई की 36 सीटों की जिम्मेदारी 18 नेताओं और 18 सहायकों को सौंपी है। प्रत्येक नेता को दो विधानसभा क्षेत्रों के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। इस सभी पदाधिकारियों को अपनी सर्वे रिपोर्ट 25 अगस्त तक उद्धव ठाकरे को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-  जलगांव में छिड़ी पोस्टर वार, अजित और शरद पवार गुट लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप

लोकसभा में मिला था लाभ

बता दें कि लोकसभा चुनाव में शिव सर्वेक्षण अभियान का लाभ उद्धव की पार्टी को हुआ था। इसलिए उद्धव ने एक बार फिर से विधानसभा के लिए लोकसभा की तर्ज पर तैयारी शुरू की है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ शामिल है। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव महा विकास आघाड़ी के घटक दल साथ मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए अभी तक सीट शेयरिंग की बात नहीं हुई है, लेकिन उद्धव ठाकरे ने विधानसभा वार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- ‘बर्गर किंग’ हारा कानूनी लड़ाई, पुणे के एक रेस्टोरेंट पर लगाया था ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप

जानिए, किसे मिली, किस सीट की जिम्मेदारी

विनायक राऊत- वर्ली, दादर, माहिम
अनिल देसाई- जोगेश्वरी, अंधेरी
अनिल परब- मागाठाणे, दहिसर
राजन विचारे- विलेपार्ले, कलिना
मिलिंद नार्वेकर- दिंडोशी, गोरेगांव
सुनील प्रभु- मुलुंड, भांडुप
अजय चौधरी- चेंबूर, अणुशक्तिनगर
सचिन अहीर- कोलाबा, मुंबा देवी
विलास पोतनिस- शिवडी, मालाबार हिल
वरुण सरदेसाई- सायन कोलीवाड़ा, धारावी
सुनील शिंदे – विक्रोली, घाटकोपर (पीयू)
दत्ता दलवी- कुर्ला, चांदिवली
मनोज जामसुतकर – चारकोप, मालाड
विनोद घोसालकर- वडाला, भायखला
अमोल कीर्तीकर-, घाटकोपर (पश्चिम), मानखुर्द-शिवाजी नगर

Uddhav thackerays mission mumbai for maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 10:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

BEST चुनाव में उद्धव-राज एकसाथ, कल आएंगे नतीजे; क्या BMC चुनाव में भी दिखेगा गठबंधन?

2

CM फडणवीस ने खेला ‘मराठी अस्मिता’ का दांव, उपराष्ट्रपति चुनाव में उद्धव-पवार पर बना दबाव

3

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

4

उद्धव-राज ठाकरे साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? शिवसेना नेता का दावा- ‘महायुति’ मजबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.