7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Hindustani Bhau On Uddhav Thackeray: बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि 7 सितंबर तक शिवसेना (UBT) के 15 विधायक और 25 नगरसेवक पार्टी छोड़ देंगे।
- Written By: आकाश मसने
रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ, इनसेट- उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hindustani Bhau Warning To Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। इस बार यह हलचल किसी बड़े नेता के बयान से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक के एक वीडियो से शुरू हुई है। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती और चेतावनी दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से राज्य के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
7 सितंबर तक फूटेगा बड़ा बम, 15 विधायक छोड़ेंगे साथ
हिंदुस्तान भाऊ ने वीडियो में दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और बहुत जल्द पार्टी को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (UBT) के 15 विधायक और 25 नगरसेवक बहुत जल्द पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। भाऊ ने आक्रामक अंदाज में कहा कि सचिन अहिर तो सिर्फ पहला ‘बम’ हैं, असली धमाके तो अभी बाकी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 7 सितंबर तक महाराष्ट्र की राजनीति में कई बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।
जय राऊत पर भी साधा निशाना
अपने इस वायरल वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ यहीं नहीं रुके। उन्होंने शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने ‘ऑपरेशन तुड़वा’ का जिक्र करते हुए अप्रत्यक्ष राजनीतिक संकेत दिए। इसके साथ ही उन्होंने दगड़ी चॉल और डॉन अरुण गवली का भी नाम लिया, जिससे इस पूरे मामले में सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
सचिन अहिर के जाने से मातोश्री में बढ़ी हलचल
गौरतलब है कि हाल ही में सचिन अहीर ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। इसी बीच, हिंदुस्तानी भाऊ के दावों के बाद उद्धव ठाकरे ने आनन-फानन में अपने आवास ‘मातोश्री’ पर विधायकों की एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में राहुल पाटिल को छोड़कर ठाकरे गुट के सभी विधायक मौजूद रहे, जिससे साफ है कि पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को लेकर डर का माहौल है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
रामरक्षा आंदोलन के जरिए ‘कट्टर हिंदुत्व’ की वापसी
एक तरफ जहां पार्टी पर टूटने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए ‘रामरक्षा आंदोलन’ का दांव खेला है। इस आंदोलन के जरिए ठाकरे गुट एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने की कोशिश कर रहा है। अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान अनियमितताओं के विरोध में इस आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार की गई है। विधायकों की बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने दो टूक शब्दों में कहा, “हमारी पार्टी कट्टर देशभक्त हिंदू है। हम न तो झुके हैं और न झुकेंगे, अन्याय के खिलाफ हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।”
