- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Burger King Loses Trademark Infringement Case In Pune
‘बर्गर किंग’ हारा कानूनी लड़ाई, पुणे के एक रेस्टोरेंट पर लगाया था ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप
- Written By: आकाश मसने
अमेरिका की मशहूर कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक रेस्टोरेंट से अदालत में हार गई। बर्गर किंग ने रेस्टोरेंट पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुणे की एक अदालत में याचिका दायर की थी। इस मामले में पुणे की एक जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए बर्गर किंग की याचिका को खारिज कर दिया है।

पुणे स्थित बर्गर किंग रेस्तरां (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: अमेरिका की मशहूर कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक रेस्टोरेंट से अदालत में हार गया। बर्गर किंग ने रेस्टोरेंट पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुणे की एक अदालत में याचिका दायर की थी। इस मामले में पुणे की एक जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए बर्गर किंग की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बर्गर किंग भारत में आने से पहले से ही यह रेस्टोरेंट इस नाम से पुणे में अपनी सेवाएं दे रहा है। इस मामले में पुणे में स्थित बर्गर किंग नाम से मशहूर रेस्टोरेंट की जीत हुई है।
अमेरिका की दिग्गज कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन महाराष्ट्र के पुणे में इसी नाम वाले एक रेस्टोरेंट के खिलाफ 13 साल पुरानी कानूनी लड़ाई हार गई है। पुणे की एक जिला अदालत ने कंपनी द्वारा ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दायर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया। जिला न्यायाधीश सुनील वेदपाठक ने 16 अगस्त को दिए आदेश में कहा कि शहर स्थित रेस्टोरेंट ‘बर्गर किंग’ अमेरिकी बर्गर कंपनी के भारत में दुकान खोलने से पहले से ही काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें:- पुणे में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा पानी, सोमवार को भी जमकर बरसेंगे बादल
सम्बंधित ख़बरें
PMC Property Tax Discount Scheme: पीएमसी की करदाताओं से अपील, 31 मई से पहले टैक्स भरें और पाएं 10% तक छूट
पुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
आरोप साबित नहीं कर पाई बर्गर किंग
अदालत ने यह भी कहा कि बर्गर किंग यह साबित करने में विफल रही कि स्थानीय खाद्य आउटलेट ने उसके ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है। अदालत ने बर्गर किंग कॉरपोरेशन के 2011 के मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसमें ट्रेडमार्क के उल्लंघन, ट्रेडमार्क को अपना बताने और आर्थिक क्षति के लिए स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें:- नासिक में बुनकरों का सर्वेक्षण शुरू, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
20 लाख रुपए के हर्जाने की मांग
पुणे स्थित बर्गर किंग फूड जॉइंट के मालिकों अनाहिता इरानी और शापूर इरानी के खिलाफ दायर इस मुकदमे में 20 लाख रुपए के हर्जाने की भी मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि बर्गर किंग कॉरपोरेशन ने भारत में अपने ट्रेडमार्क बर्गर किंग के तहत रेस्टोरेंट के माध्यम से सेवाएं देने की शुरुआत 2014 में की, जबकि शहर स्थित भोजनालय 1991-92 से रेस्टोरेंट सेवाएं देने के लिए ट्रेडमार्क ‘बर्गर किंग’ का उपयोग कर रहा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Burger king loses trademark infringement case in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
May 26, 2026 | 04:23 PMवर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
May 26, 2026 | 04:22 PMRaja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
May 26, 2026 | 04:21 PM‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
May 26, 2026 | 04:18 PMBabil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
May 26, 2026 | 04:15 PMमहाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
May 26, 2026 | 04:14 PMनितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
May 26, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














