करवीर में कांग्रेस और शिवसेना के बीच है मुकाबला, समझे यहां का सियासी गणित
यह विधानसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार करवीर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे,
- Written By: शिवानी मिश्रा
करवीर में कांग्रेस और शिवसेना के बीच है मुकाबला
करवीर विधानसभा सीट
करवीर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा सीटों में से एक है. यह विधनसभा क्षेत्र कोल्हापुर जिले में स्थित है। बता दे कि यह विधनसभा क्षेत्र में गगन बावड़ा तालुका, पन्हाला तालुका के बजर भोगन और काले राजस्व मंडल, करवीर तालुका के कुदित्रे, निगावे, दुमाला, हलादी, बीड तथा संगरूल राजस्व मंडल शामिल हैं।
ये भी पढें: अगर गरीब और किसानों का उद्धार करना है तो महायुति को सत्ता में आना होगा वापस, बोले बीजेपी नेता गिरीश महाजन
2019 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी
यह विधानसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार करवीर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह तो जनता को तय करना है। बता दें कि करवीर विधानसभा सीट महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आती है। 2019 में करवीर में कुल 52.91 प्रतिशत वोट पड़े थे और कांग्रेस से पी एन पाटिल सदोलीकर ने शिव सेना के नरके चंद्रदीप शशिकांत को 22661 वोटों के अंतर से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
क्या है जातीय समीकरण?
इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभग 14.77% है और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 608 है। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 3,951 है। बता दे कि करवीर विधानसभा में सभी ग्रामीण मतदाता है।
ये भी पढें: दिवाली पर खाएं और खिलाएं अपने हाथ के बने बूंदी के लड्डू, जानिए टेस्टी रेसिपी की आसान विधि
पिछले चुनावों का इतिहास
अगर पिछले चुनावों की बात करें तो 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पी. एन. पाटिल को 135,675 वोट मिले थे। वही दूसरे नंबर पर रहे शिवसेना के चंद्रदीप नारके को 1,13,014 वोट मिले थे। इससे पहले 2014 चुनाव में शिवसेना के चंद्रदीप नारके जीते थे। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना के बीच मुकाबला है।
