-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Girish Mahajan Said Mahayuti Has To Win In Maharashtra Assembly Elections For Welfare Of Poor And Farmers
अगर गरीब और किसानों का उद्धार करना है तो महायुति को सत्ता में आना होगा वापस, बोले बीजेपी नेता गिरीश महाजन
- Written By: प्रिया जैस
नामांकन के महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा है कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों के लिए कल्याणकारी उपायों को जारी रखने के लिए महायुति सरकार को राज्य में फिर से सत्ता में आना होगा।

गिरीश महाजन (सौजन्य-एक्स)
जलगांव: भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश महाजन ने मंगलवार को जामनेर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। गिरीश महाजन का कहना है कि अगर गरीबों का किसानों का उत्थान करना है तो महायुति को जीतना ही होगा।
नामांकन के बाद गिरीश महाजन ने पार्टी पर भरोसा जताया। महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा है कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों के लिए कल्याणकारी उपायों को जारी रखने के लिए महायुति सरकार को राज्य में फिर से सत्ता में आना होगा।
गरीबों के लिए करेंगे काम
जामनेर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद महाजन ने एएनआई से कहा, “मैंने आज भगवान हनुमान से प्रार्थना की कि राज्य में महायुति सरकार फिर से सत्ता में आए ताकि हम गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों के लिए कल्याणकारी उपायों को जारी रख सकें। हमें सिंचाई और शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाना होगा। हमें किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करानी होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
गिरीश महाजन ने आगे कहा, “मैंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। मैं 1995 से लगातार छह बार विधायक रहा हूं। यह मेरा सातवां कार्यकाल है और पार्टी ने मुझे एक और मौका दिया है और टिकट दिया है, लेकिन मैंने कार्यकर्ताओं की ऐसी भीड़ और उत्साह कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि हम रिकॉर्ड बनाएंगे और जामनेर में भारी बढ़त से जीतेंगे।”
यह भी पढ़ें- बागियों ने बढ़ाया मविआ-महायुति का सिरदर्द, मुंबई में आधा दर्जन सीटों पर बगावती सुर
रोड शो में सैकड़ों समर्थक हुए शामिल
नामांकन दाखिल करने से पहले महाजन ने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया, जिसमें उनके सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कुल 10,905 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिसमें 288 निर्वाचन क्षेत्रों के 7,995 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
288 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर, 2024 को लागू होगी। चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की गई थी। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। नामांकन पत्र 4 नवंबर 2024 को वापस लिए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- अजित पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा बिग बॉस का जाना माना चेहरा, बारामती विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन
आचार संहिता का हुआ उल्लंघन
इस बीच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि 15 से 29 अक्टूबर तक सी-विजिल एप्लीकेशन पर आचार संहिता के उल्लंघन की 1,648 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,646 का चुनाव आयोग द्वारा समाधान कर दिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp girish mahajan said mahayuti has to win in maharashtra assembly elections for welfare of poor and farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













