दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…
Rahul Gandhi Tamil Nadu Election: तमिलनाडु के रानीपेट में राहुल गांधी ने केंद्र पर दक्षिण भारत को कमजोर करने का आरोप लगाया। महिला आरक्षण और परिसीमन (Delimitation) को बताया 'खतरनाक मंशा'।
- Written By: प्रिया जैस
तमिलनाडु में राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
Rahul Gandhi Ranipet Rally: तमिलनाडु चुनाव के मद्दनेनजर राहुल गांधी रानीपेट समेत कई क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला। रानीपेट में राहुल गांधी ने सरकार पर दक्षिणी राज्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में जो प्रयास कर रहे थे, उसके पीछे “खतरनाक मंशा” छिपी हुई थी।
राहुल गांधी का आरोप है कि इस विधेयक के जरिए सरकार देश के चुनावी नक्शे में बदलाव करना चाहती थी। उनके अनुसार, सीटों के पुनर्निर्धारण (डीलिमिटेशन) के जरिए दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लिया यू-टर्न; जानें दोहरी नागरिकता का पूरा मामला
बंगाल चुनाव: TMC द्वारा जारी वीडियो के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, दायर की याचिका
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद देंगे संदेश
रानीपेट में राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा महिला आरक्षण की आड़ में PM मोदी ने दक्षिणी राज्यों को कमज़ोर करने के लिए भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की।
VIDEO | Tamil Nadu Elections 2026: “In the garb of women’s reservation, PM Modi tried to change India’s electoral map to weaken southern states,” says Congress MP Rahul Gandhi at Ranipet rally.#AssemblyPollsWithPTI#TamilNaduPollsWithPTI (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/CahIrnrH4P — Press Trust of India (@PTI_News) April 18, 2026
ट्रंप के इशारे पर चलते है पीएम मोदी – राहुल गांधी
तमिलनाडु चुनाव के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) थुरैयूर भी पहुंचे। यहां एक चुनावी रैली के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आपने संसद में PM मोदी का चेहरा ज़रूर देखा होगा। जब भी वह संसद में आते हैं, तो वह हमारी आंखों में आंखें डालकर नहीं देख पाते। इसकी वजह यह है कि वह एक ‘समझौताशुदा’ PM हैं। उन पर पूरी तरह से समझौता हो चुका है, और नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं। ट्रंप जो कुछ भी कहते हैं, PM मोदी वही करते हैं। ट्रंप कहेंगे कूदो तो पीएम मोदी कूद जाएंगे और ठीक यही बात PM मोदी AIADMK के मुख्यमंत्री से भी करवाना चाहते हैं।”
VIDEO | Tamil Nadu polls: During an election rally at Thuraiyur, Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) says, “You must have seen PM Modi’s face in Parliament. Whenever he comes to Parliament, he cannot look into our eyes. The reason is that he is a compromised PM. He has been… pic.twitter.com/sCXEwqG5Km — Press Trust of India (@PTI_News) April 18, 2026
यह भी पढ़ें – महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
महिला आरक्षण नहीं हुआ पास
गौरतलब है कि महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण यह बिल गिर गया। मतदान में 298 सदस्यों ने समर्थन किया, जबकि 230 ने विरोध किया। आपको बताते चलें, कि डीलिमिटेशन के मुद्दे पर खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों ने विरोध जताया है। एम के स्टालिन की सरकार ने भी इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है।
