बंगाल चुनाव में सीक्रेट नियुक्तियों पर बवाल, संविदा कर्मियों के जरिए खेला करने की साजिश! क्यों भड़के सुवेंदु?
Suvendu Adhikari ECI letter: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के कस्बा क्षेत्र में संविदा कर्मचारियों की चुनावी तैनाती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए बड़ा खतरा बताया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सुवेंदु अधिकारी, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोकतंत्र की पवित्रता को लेकर सवाल भी गहरे होते जा रहे हैं। मामला दक्षिण 24 परगना जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को दरकिनार करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि चुनाव ड्यूटी में नियमों की अनदेखी कर संविदा कर्मचारियों को लगाया गया है, जो सीधे तौर पर चुनाव की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगाता है।
नियमों को ताक पर रखकर हुई संविदा कर्मियों की तैनाती: सुवेंदु
बंगाल विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सुवेंदु अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को एक लेटर लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि 149-कस्बा विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर ऑफिसर और असिस्टेंट के पदों पर उन लोगों को बैठाया गया है जो सरकारी सेवा में स्थायी नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
अधिकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत इन संविदा कर्मियों की नियुक्ति की है ताकि लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर पूर्णिमा डे की ओर से 10 अप्रैल 2026 को जारी किए गए उस आदेश (मेमो नंबर 93) का भी हवाला दिया है, जिसने इस पूरे विवाद को जन्म दिया है।
क्या पदनाम बदलकर गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश हुई?
सुवेंदु अधिकारी ने उन कर्मचारियों की जड़ों को खंगाला है जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने खुलासा किया कि ये कर्मचारी पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आईएसजीपीपी सेल में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और फिलहाल जिला परिषद से संबद्ध हैं।
Illegal appointment of Contractual Staff as Sector Officers/Assistants in 149-Kasba Assembly Constituency.
It’s nothing but a blatant and calculated attempt by the District Administration of South 24 Parganas to subvert the democratic process in the Kasba Assembly Constituency… pic.twitter.com/e4LJFD8qyy — Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) April 11, 2026
चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसी संवेदनशील ड्यूटी के लिए केवल स्थायी सरकारी अधिकारियों को ही नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि वे किसी भी दबाव में न आएं और निष्पक्षता बनी रहे। अधिकारी का आरोप और भी गंभीर तब हो जाता है जब वे कहते हैं कि इन कर्मचारियों को पहले ‘सेक्टर ऑफिसर’ के रूप में चुना गया था, लेकिन जब इस पर सवाल उठे, तो प्रशासन ने खेल खेलते हुए उनके पदनाम बदलकर ‘सेक्टर असिस्टेंट’ कर दिए।
आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन: सुवेंदु अधिकारी
इस पूरे घटनाक्रम को सुवेंदु अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन करार दिया है। उनका तर्क है कि भले ही कागजों पर पदनाम बदल दिए गए हों, लेकिन उन कर्मचारियों की भूमिका और काम वही रखे गए हैं जो एक सेक्टर ऑफिसर के होते हैं।
यह भी पढ़ें: जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
अधिकारी ने आयोग से मांग की है कि इस तरह की नियुक्तियों को तत्काल रद्द किया जाए क्योंकि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की वकालत की है।
