नागपुर में चुनाव ड्यूटी से गायब सैकड़ों BLO पर गिरेगी गाज, कलेक्टर कुमार आशीर्वाद ने दिए निलंबन के निर्देश!

Nagpur Collector Kumar Ashirwad SIR: नागपुर में मतदाता सूची सत्यापन (SIR) कार्य में लापरवाही! जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने 100 से अधिक अनुपस्थित BLO पर निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश।
Nagpur Collector Kumar Ashirwad orders disciplinary action against BLOs for delaying SIR voter list verification. Nagpur currently in 'Red Zone' with only 36% work done.
कलेक्टर कुमार आशीर्वाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

SIR Program Nagpur: केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत मतदाताओं का सत्यापन (मैपिंग) किया जा रहा है। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्य की गति बेहद धीमी है और नागपुर अभी भी ‘रेड ज़ोन’ में बना हुआ है। हालत यह है कि कई बीएलओ अभी तक ड्यूटी पर ज्वाइन ही नहीं हुए हैं।

ऐसे बीएलओ को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा और सोमवार के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी चुनाव विभाग ने दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने मंगलवार को एसआईआर के संबंध में बैठक ली और काम में टालमटोल करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले बीएलओ को 2 बार शोकॉज नोटिस दिया जा चुका है। अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा जिसके बाद निलंबन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुछ बीएलओ ड्यूटी पर तो आ गए हैं लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

650 को नोटिस, 100 अभी भी गायब

एसआईआर (SIR) का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी महीने इसका प्रत्यक्ष कार्य शुरू होना है। वर्ष 2002 की मतदाता सूची को आधार मानते हुए वर्ष 2024 की मतदाता सूची को अंतिम माना जाएगा। दोनों सूचियों में नाम होने वाले मतदाताओं के साथ-साथ डुप्लीकेट नाम, अस्पष्ट फोटो आदि की जानकारी एकत्र की जा रही है। जिले में कुल 4,610 मतदान केंद्र हैं।

कारण बताओ नोटिस जारी

पहले 400 और उसके बाद 250 बीएलओ को कार्य पर नहीं आने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके अभी तक 100 से अधिक बीएलओ कार्य पर उपस्थित नहीं हुए हैं। इसी कारण जिला ‘रेड ज़ोन’ में है। जिले में 41 लाख से अधिक मतदाता हैं जिनमें से अब तक केवल 36 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हुआ है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीएलओ को एक मोबाइल एप भी उपलब्ध कराया गया है। इस एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com