बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
Amit Shah Border States Visit News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 सीमावर्ती राज्यों के दौरे पर देर रात राजस्थान पहुंचे। इस दौरान वह जवानों से मिलकर स्मार्ट फेंसिंग व सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
BSF Smart Fencing Project: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में कई सीमावर्ती राज्यों का दौरा करेंगे। शाह जवानों के साथ समय बिताने का साथ जमीनी हालात का जायजा भी लेंगे। इस दौरे का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाना, घुसपैठ रोकना, नशे की तस्करी पर लगाम लगाना होगा। दौरे में गृह मंत्रालय, BSF और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग प्रोजेक्ट पर अहम बैठक भी होगी।
राजस्थान से दौरे की शुरुआत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की शुरुआत राजस्थान से हुई। राजस्थान में शाह दो दिन तक रहेंगे। 25 मई की देर रात गृहमंत्री राजस्थान के बीकानेर पहुचे। 26 मई यानी आज सुबह 10 बजे वो सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे। वहां वह सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद करेंगे और सुरक्षा बलों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बीकानेर में बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। इस दौरान गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, बीएसएफ के अधिकारी और 5 सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।
इन मुद्दों की होगी समीक्षा
केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने गृहमंत्री के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री शाह सोमवार रात बीकानेर पहुंचेंगे और रात में वहीं रुकेंगे। इसके बाद 26 मई को वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें सीमा सुरक्षा, घुसपैठ-रोधी उपायों और सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
केंद्रीय मंत्री मेघवाल के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार करने पर रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह का सांचू सीमा चौकी का दौरा करने का कार्यक्रम भी है, जहां वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत करेंगे और मौजूदा सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशनल चुनौतियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर सीधे तौर पर उनकी राय लेंगे।
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
त्रिपुरा-बंगाल दौरे पर भी जाएंगे गृहमंत्री
गृहमंत्री अमित शाह पाकिस्तान-बांग्लादेश के चार सीमावर्ती राज्यों का दौरा करेंगे। इसमें राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल है। राजस्थान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को गुजरात के भुज में प्रवास करेंगे। गुजरात में वह बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे और स्थानीय अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अमित शाह अगले महीने 5 जून को त्रिपुरा में बॉर्डर क्षेत्र में प्रवास करेंगे। फिर वह 15 जून के आसपास पश्चिम बंगाल का प्रवास करेंगे और वहां बॉर्डर क्षेत्र का जाएंगे।
