टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
Dipankar Bhattacharya Arrested: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में पुलिस ने टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से 80 लाख रुपये नकद और गबन की गई सरकारी राहत सामग्री बरामद की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर छापेमारी, फोटो- सोशल मीडिया
TMC leader Dipankar Bhattacharya Raid: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच एक और बड़े नेता पुलिस के शिकंजे में आए हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले में बादुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी और सरकारी सामग्री बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात बादुरिया पुलिस स्टेशन की टीम ने दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी कार्यालय और उनके करीबी एक कंप्यूटर सेंटर पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। इन अलग-अलग ठिकानों की तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 80 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं, जिसका कोई हिसाब नेताजी के पास नहीं था।
राहत सामग्री का गबन और गिरफ्तारी
नकदी के अलावा, पुलिस को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री भी मिली है। आरोप है कि दीपांकर भट्टाचार्य ने इस सामग्री का गबन किया था और इसे अवैध रूप से छिपाकर रखा था। भ्रष्टाचार और गबन के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बंगाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर उनके घर को भी सील कर दिया है और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
पश्चिम बंगाल में अब ‘बांग्ला’ ही होगी सरकार की भाषा! 1 सितंबर से बदल जाएंगे सारे नियम, ऐतिहासिक फैसला!
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर ऐक्शन पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश; कोर्ट ने सरकार से मांगे दस्तावेज
यह भी पढ़ें: भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
मुर्शिदाबाद में डीसी शांतनु सिन्हा के घर फिर पहुंची ED
भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई की आंच केवल नॉर्थ 24 परगना तक सीमित नहीं है। मुर्शिदाबाद जिले के कांदी शहर में कोलकाता पुलिस के डीसी रैंक के अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने दोबारा छापेमारी की है।
pic.twitter.com/XZjd60UuB0 बंगाल #भाजपा सरकार ने बीड़ा उठाया है कि #TMC के एक एक भ्रष्ट नेता को कानून की वाशिंग मशीन से साफ सुथरा किया जाएगा।😂 बदुरिया म्युनिसिपैलिटी के चेयरमैन और #TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने उनके पास से ₹80 लाख कैश बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया… — Ankit Trivedi (@MASTERJI108) May 26, 2026
शांतनु सिन्हा फिलहाल ईडी की कस्टडी में हैं और उनके घर की सुरक्षा में सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है। जांच अधिकारी उनके घर के परिसर में बने उस तालाब और सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई गई है।
