Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?

West Bengal Economy: पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को लेकर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने बंगाल की अर्थव्यवस्था की अवस्था के बारे में बताया। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम पर बात की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 25, 2026 | 11:08 AM

ममता बनर्जी और दिलीप घोष (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Minister Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी लोगों के सामने नहीं रही है। उनके इस तरह से गायब होने पर भारतीय जनता पार्टी ने उनको घेर लिया है। ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाने के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने अब फेसबुक लाइव पर पार्टी नेता और लोगों से बात करना शुरू कर दिया है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि जनता के सामने आने की हिम्मत अब ममता बनर्जी के पास नहीं है। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अब ऐसी स्थिति में हैं कि उनमें जनता के सामने आने की हिम्मत नहीं बची है। इसीलिए उन्हें फेसबुक पर लाइव आकर संदेश भेजने पड़ रहे हैं। उन्हें आमने-सामने बात करनी चाहिए, क्योंकि वे अपना अधिकार खो चुकी हैं।”

सरकार के पास डीए देने के लिए भी पैसे नहीं

न्यूटाउन में मंत्री दिलीप घोष ने बंगाल की अर्थव्यवस्था के हाल बयां करते हुए ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने बताया कि, “यहां जो अतिरिक्त सेस (उपकर) लगाया गया है, उसकी शुरुआत तृणमूल कांग्रेस ने की थी। आज राज्य के खजाने की आर्थिक हालत ऐसी है कि वेतन और महंगाई भत्ता (DA) देने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ

30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप

सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प

फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत

Newtown, West Bengal: Minister Dilip Ghosh says, “The extra cess that has been imposed here was started by TMC. Today, the financial condition of the state treasury is such that there is not enough money even to pay salaries and Dearness Allowance (DA). We are trying to find a… pic.twitter.com/o3KesYh1Bl — IANS (@ians_india) May 25, 2026

दिलीप घोष ने बताया कि बंगाल सरकार इसके लिए भी कोई समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें – फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम

साथ ही उन्होंने 15 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी टिप्पणी की।

Newtown, West Bengal: On petrol & diesel price hike, Minister Dilip Ghosh says, “…The situation is not entirely in our control. Petrol, gas, and diesel prices are influenced by global factors and are not solely in our hands. Therefore, we have to move in coordination with the… pic.twitter.com/Bxo2ovhYDS — IANS (@ians_india) May 25, 2026

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, इस समय हालात पूरी तरह से हमारे काबू में नहीं हैं। पेट्रोल, गैस और डीजल की कीमतें वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं और पूरी तरह से हमारे हाथ में नहीं हैं। इसलिए, हमें वैश्विक हालात के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। जब हालात सुधरेंगे, तो हमारी पहली प्राथमिकता फिर से लोगों को राहत देना होगी।

25 मई को फिर बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

आपको जानकारी दें, कि आज यानी सोमवार, 25 मई को तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। इसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपए पहुंच गया है। तो वहीं, डीजल में भी 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

West bengal minister dilip ghosh on bengal faltering economy no funds to pay da

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.