AAP-BJP के खेमे में उत्सव का माहौल, कांग्रेस दफ्तर में पसरा सन्नाटा, चुनाव परिणामों से पहले दिल्ली में दिखा ऐसा नजारा
दिल्ली चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले देश की राजधानी का सियासी पारा हाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई है...
- Written By: आकाश मसने
भाजपा और आप के कार्यालयों के बाहर शुरू हुई तैयारियां (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले देश की राजधानी का सियासी पारा हाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडाल लगने शुरू हो गए हैं और मंच सजाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। हालांकि कांग्रेस के दफ्तर के बाहर कोई हलचल नहीं है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
सबसे पहले बात करें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की तो यहां चुनाव परिणाम से पहले शुक्रवार को जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक बड़ी सी स्टेज लगाई गई है, और कल यहां आने-जाने वालों लोगों के लिए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। स्टेज के सामने दरी बिछाई जा रही हैं, और टेबल-कुर्सियां बिछाई जा रही हैं।
नतीजों के लेकर भाजपा उत्साहित
27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर चल रही भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आने के बाद काफी उत्साहित दिख रही है। चुनाव के परिणाामों से पहले दिल्ली भाजपा के दफ्तर में खास तैयारी की जा रही है। भाजपा कार्यालय के बाहर एक बड़ा हॉल तैयार किया गया है, जिसमें एक स्टेज भी बनाया गया है। कल बीजेपी प्रवक्ता मीडिया को जवाब देंगे और लाइव भी जुड़ेंगे, इसे लेकर भी तैयारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
मुंबई: ST Workers के ₹7,500 करोड़ हैं बकाया, सरकार से एकमुश्त आर्थिक सहायता की मांग
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी हेल्थ स्ट्राइक, राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगाया मुफ्त शिविर; जुटे सैकड़ों नागरिक
Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच
कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा
इधर पिछले दो चुनावों से खात नहीं खोल पाई कांग्रेस के खेमे में इस बार भी ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कोई भी नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं है। कांग्रेस कार्यालय केबाहर एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस के कार्यालय के नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर न ही कोई उत्साह है और न ही कोई तैयारी।
दिल्ली के नतीजों पर टिकी सभी की नजरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। सवाल है कि AAP आप चौथी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी या फिर भाजपा 27 साल का सूखा खत्म करेगी। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी नजरें होंगी। क्या कांग्रेस वाकई अपनी स्थिति सुधार पाएगी या महज वोट कटवा साबित होकर रह जाएगी?
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर होगा या फिर AAP लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी। इसका खुलासा कल आने वाले चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
