Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?

Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी की घोषित संपत्ति पिछले दो दशकों में लगातार बढ़ी है। साल 2004 में उनकी कुल संपत्ति 55.38 लाख रुपये थी, जो साल 2009 में बढ़कर 2.33 करोड़ रुपये हो गई।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 19, 2026 | 07:57 PM

राहुल गांधी की कुल संपत्ति, (AI जेनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शुक्रवार, 19 जून को 56 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने भी उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि 56 साल के राहुल गांधी की कमाई कैसे होती और उनके पास कुल कितने करोड़ों की संपत्ति है? आइए एक-एक कर सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

56 वर्षीय राहुल गांधी के पास कुल 20.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी शामिल हैं। साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। चुनाव आयोग को सौंपे गए इस हलफनामे में 15 मार्च 2024 तक की उनकी वित्तीय संपत्तियों का विवरण दिया गया है।

कैसे होती है राहुल गांधी की कमाई?

हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की चल संपत्तियों का कुल मूल्य 9.25 करोड़ रुपये था, जबकि अचल संपत्तियों का मूल्य 11.15 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। उनके पास 24 लिस्टेड कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.33 करोड़ रुपये है। राहुल गांधी की पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा निवेश पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में है, जिसकी कीमत 42.27 लाख रुपये है। इसके बाद बजाज फाइनेंस में 35.89 लाख रुपये, नेस्ले इंडिया में 35.67 लाख रुपये, एशियन पेंट्स में 35.30 लाख रुपये और टाइटन कंपनी में 32.59 लाख रुपये का निवेश है।

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब

धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा

इसके अलावा, उनके पास हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एलटीआईमाइंडट्री, डिवीज लैबोरेट्रीज, दीपक नाइट्राइट, जीएमएम फाउडलर, गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स, एल्काइल एमाइन्स केमिकल्स, फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, मोल्ड-टेक पैकेजिंग, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, डॉ. लाल पैथलैब्स, इंफो एज, विनाइल केमिकल्स और वर्टोज एडवरटाइजिंग जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है।

म्यूचल फंड में 3.81 करोड़ का निवेश

हलफनामे में यह भी दर्ज है कि राहुल गांधी के पास नेशनल हेराल्ड से जुड़ी कंपनी यंग इंडियन के 1,900 इक्विटी शेयर हैं, जिनका मूल्य 1.90 लाख रुपये बताया गया है।प्रत्यक्ष शेयर निवेश के अलावा राहुल गांधी ने सात अलग-अलग योजनाओं में लगभग 3.81 करोड़ रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड में किया हुआ है। उनकी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड होल्डिंग एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड में है, जिसकी कीमत 1.24 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर सेविंग्स फंड में लगभग 1 करोड़ रुपए का निवेश है। एचडीएफसी हाइब्रिड डेट फंड में उनका निवेश 79.01 लाख रुपए है। इस प्रकार लिस्टेड शेयरों, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में उनका कुल निवेश लगभग 8.32 करोड़ रुपए है। हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी के पास 2020-21 सीरीज के 220 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड हैं, जिनकी कीमत 15.21 लाख रुपये है।

पीपीएफ खाते में 61.52 लाख डिपॉजिट

राहुल गांधी की एसबीआई में सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाते में 61.52 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खातों में कुल 26.25 लाख रुपए जमा हैं। उनके पास नकद 55,000 रुपये भी हैं। हलफनामे के मुताबिक, राहुल गांधी के पास कुल 333.30 ग्राम आभूषण और सोना है। इसमें 168.80 ग्राम शुद्ध सोना शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।

राहुल गांधी के नाम पर कोई कार नहीं

हालांकि, उनके नाम पर किसी भी मोटर वाहन का उल्लेख हलफनामे में नहीं किया गया है। अचल संपत्तियों में सबसे बड़ी संपत्ति गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर टावर्स में कमर्शियल ऑफिस है, जिसकी कीमत 9.05 करोड़ रुपये बताई गई है। हलफनामे के अनुसार, इन दो कार्यालय यूनिट्स की खरीद लागत 7.93 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर में कृषि भूमि और फार्महाउस भवन में अपनी हिस्सेदारी घोषित की है। यह संपत्ति उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ संयुक्त रूप से स्वामित्व में है और इसकी कीमत 2.10 करोड़ रुपये बताई गई है। हलफनामे में राहुल गांधी के नाम किसी भी आवासीय फ्लैट या मकान की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर

दो दशक में बढ़ी राहुल गांधी की संपत्ति

राहुल गांधी की घोषित संपत्ति पिछले दो दशकों में लगातार बढ़ी है। साल 2004 में उनकी कुल संपत्ति 55.38 लाख रुपये थी, जो साल 2009 में बढ़कर 2.33 करोड़ रुपये  हो गई। इसके बाद साल 2014 में उनकी संपत्ति 9.40 करोड़ रुपये रही थी, जो 2019 में 15.89 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। अब साल 2024 में घोषित 20.40 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके 2019 के चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति की तुलना में लगभग 28 प्रतिशत अधिक है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: कितने साल के हुए राहुल गांधी?

    Ans: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद 19 जून 2026 को 56 साल के हो गए। 19 जून, 1970 को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में उनका जन्म हुआ था।

  • Que: राहुल गांधी के पास कितनी संपत्ति?

    Ans: राहुल गांधी के पास कुल 20.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी शामिल हैं।

  • Que: राहुल गांधी के पास कौन-सी कार है?

    Ans: राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उनके नाम पर किसी भी मोटर वाहन का उल्लेख नहीं है।

  • Que: राहुल गांधी की पोर्टफोलियों में शामिल टॉप-5 स्टॉक?

    Ans: राहुल गांधी की पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा निवेश पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में है। इसके बाद बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और टाइटन कंपनी में 32.59 लाख रुपये का निवेश है।

  • Que: राहुल गांधी के पास कुल कितना सोना?

    Ans: राहुल गांधी के पास कुल 333.30 ग्राम आभूषण और सोना है। इसमें 168.80 ग्राम शुद्ध सोना शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।

Rahul gandhi 56th birthday know about his net worth and income explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 07:56 PM

Topics:  

  • Business News
  • Congress
  • Net Worth
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.