Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच

Girish Mahajan Viral Photo Controversy: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन की एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल होने से सियासी हड़कंप मच गया है। महाजन ने इसे मॉर्फ्ड बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 19, 2026 | 06:01 PM

मंत्री गिरीश महाजन की तस्वीरों को लेकर सुषमा अंधारे का सोशल मीडिया पोस्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Girish Mahajan Clarification On Morphed Photo Controversy: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरीश महाजन की एक युवती के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। इस विवाद पर अब खुद मंत्री महाजन ने चुप्पी तोड़ी है।

बुलढाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री गिरीश महाजन ने वायरल हो रही तस्वीर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विरोधियों के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह से ‘मॉर्फ्ड’ है। महाजन ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई है।

सुषमा अंधारे ने शेयर की गिरीश महाजन की तस्वीरें

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें बीजेपी नेता और मंत्री गिरीश महाजन एक युवती के साथ दिख रहे हैं। अंधारे में तस्वीरें पाेस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा “अरे, यह चेहरा जाना-पहचाना लग रहा है… हे भगवान… यह तो बहुत बुरा है…।”

सम्बंधित ख़बरें

मिठाई के नाम पर बिक रहा था जहर, तुकाराम मुंढे की टीम ने जब्त किया 1300 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा

निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और शल्यक्रिया की सुविधा, सिरसी में आरोग्य महोत्सव को मिला शानदार प्रतिसाद

खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग

वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से रचा जाल

अरे हा चेहरा तर ओळखीचा आहे.. बापरे… भयंकर आहे हे… https://t.co/tZDccD9DEB — SushmaTai Andhare (@andharesushama) June 18, 2026

इसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और इस पर बहस छिड़ गई। कोई गिरीश महाजन का इस्तीफा मांग रहा है तो कोई उनके समर्थन पर उतर गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे AI से एडिटेड फोटो बताया।

वायरल तस्वीरों पर क्या बोले गिरीश महाजन?

सोशल मीडिया पर युवती के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर अब मंत्री गिरीश महाजन ने चुप्पी तोड़ते हुए इसका सच बताया है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीरों के छेड़छाड़ की गई है। यह पूरी तरह से ‘मॉर्फ्ड’ तस्वीरें हैं। महाजन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह फोटो किसने और कैसे मॉर्फ की है, लेकिन यह सरासर गलत है। मैंने इस मामले में मुंबई पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:- ‘सिर्फ आधा घंटा दो… BJP के सात टुकड़े होंगे’, गिरीश महाजन के बयान पर भड़के संजय राउत

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि वे इस बारे में विस्तार से बताएंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा छवि खराब करने के लिए लोगाें की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। सही फोटो का बैकग्राउंड हटाकर उसमें आपत्तिजनक तस्वीरें जोड़कर वायरल की जा रही है। अब विपक्ष के पास यही काम बचा है।

Girish mahajan viral photo bjp leader clarification on sushma andhare

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 06:01 PM

Topics:  

  • BJP
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Sushma Andhare

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.