हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
Smriti Irani Slams TMC: TMC के MCC उल्लंघन के आरोपों पर स्मृति ईरानी का पलटवार। आदिवासी विरोधी टैग पर भड़कीं BJP नेता, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान का उठाया मुद्दा।
- Written By: प्रिया जैस
स्मृति ईरानी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
TMC vs BJP Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार चुनावी प्रचार जारी है। सरकार और विपक्ष की ओर से लगातार चुनावी रैलियां की जा रही है। इस बीच महिला आरक्षण बिल गिर जाने पर पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने पीएम मोदी के संबोधन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। विपक्ष के इन आरोपों को भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने करारा जवाब दिया।
पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले MCC के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए TMC द्वारा ECI में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “एक राजनीतिक संगठन के तौर पर सत्ता में आने पर हम प्रशासनिक रूप से मतदाताओं को जो ढांचा देंगे, उसके बारे में बताना हमारा राजनीतिक अधिकार है। यह नियमों के खिलाफ कैसे है? अगर TMC को अपनी जीत का इतना ही भरोसा है, तो वह इतनी डरी हुई क्यों है?”
आदिवासी विरोधी आरोप का दिया जवाब
TMC नेताओं द्वारा BJP को ‘आदिवासी विरोधी’ कहे जाने पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “BJP ने हमारे देश को आदिवासी समुदाय से पहली महिला राष्ट्रपति दी। BJP ने हर राजनीतिक संगठन से द्रौपदी मुर्मू के लिए सर्वसम्मति से वोट करने का अनुरोध किया था। तभी TMC ने विपक्ष के एक हिस्से के तौर पर उनके खिलाफ वोट किया।”
सम्बंधित ख़बरें
दीदी कभी ‘जय श्री राम’ भी बोला करो! ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा, बोले- वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में…
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
महिला आरक्षण पर Priyanka Chaturvedi ने खोली पोल, ‘33% तो दूर, BJP राज्यों में 10% का आंकड़ा भी मुश्किल’
पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
#WATCH | Kolkata Newtown, West Bengal | On TMC leaders calling BJP ‘adivasi virodhi’, Former Union Minister and BJP leader Smriti Irani says, “BJP gave our country the first ever female president from the Adivasi community. BJP requested every political organisation to… pic.twitter.com/m5yaHuEtd0 — ANI (@ANI) April 20, 2026
यह भी पढ़ें – राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन
अभिषेक बनर्जी पर किया पलटवार
द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ” जब द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति के तौर पर बंगाल आईं, तो TMC ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि उन्हें वह संवैधानिक सम्मान भी नहीं दिया, जिसकी उनके पद को हकदार है। आज तृणमूल ही ऐसे आरोप लगा रही है।”
AITC के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने पूछा “भारत के गृह मंत्री को किसने धमकी दी थी? मालदा में जजों को बंधक बनाने की कोशिश किसने की थी? क्या यह ‘गुंडागर्दी’ नहीं है? बंगाल में भारत की राष्ट्रपति का अपमान किसने किया था? भारत के प्रधानमंत्री को किसने अपशब्द कहे हैं? क्या यह राजनीतिक गुंडागर्दी की पहचान नहीं है?”
दो चरणों में होगा बंगाल चुनाव
आपको बताते चलें, कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर मतदान होगा। तो वहीं, दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
