Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अंडे महंगे हो गए है’, शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज; कहा- टीएमसी ने बंगाल में केवल लूट-खसोट की

BJP Leader Shahnawaz Hussain: शाहनवाज हुसैन ने TMC की वर्तमान स्थिति के लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली के कारण जनता काफी नाराज है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 13, 2026 | 04:12 PM

शाहनवाज हुसैन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shahnawaz Hussain Statement On TMC: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी में फूट और कलह के लिए ममता बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बता करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी की कार्यप्रणाली ने सूबे की जनता को इतना परेशान किया कि अब लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है।

शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में आलम यह है कि जहां पर भी टीएमसी के नेता दिख रहे हैं, जनता उन पर अंडे फेंक रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसी वजह से अंडे के दाम बढ़ रहे हैं। टीएमसी पार्टी में अब बुआ भतीजे ही बचे है। टीएमसी पर और बुआ भतीजे पर जनता का भरोसा उठ चुका है। टीएमसी का भविष्य अब अधर में लटका है, जल्द ही पार्टी खत्म हो जाएगी।

टीएमसी कार्यकाल में  खूब लूट खसोट हुई

हुसैन ने दावा किया कि टीएमसी के विधायकों से लेकर सांसद और मेयर तक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि वे अब समझ चुके है कि उनका भविष्य अब इस पार्टी में नहीं है। इस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान खूब लूट खसोट की। इसलिए जनता का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है, और जनता उन पर अपना गुस्सा निकाल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष

श्याम टेलर के दौरे से पहले बैनर-पोस्टरों से पटा इंदौर, शहर की खूबसूरती पर लगा राजनीतिक रंग

घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा

उनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर मारा छापा, मदन मित्रा के यहां भी पहुंची ED

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज ने कहा कि अपने 15 साल के शासनकाल के दौरान टीएमसी ने बंगाल की जनता को लूटने का काम किया, उनके पार्टी के गुंडों ने बहुत अत्याचार किए। इन लोगों ने आज तक सूबे के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ जनता का पैसा लूटा है।

बंगाल में राजनीतिक पलायन की स्थिति

बता दें कि भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ लोगों को ठगा है। विकास का एक भी काम राज्य में नहीं किया गया। यही कारण है कि लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा और आक्रोश है। राज्य में राजनीतिक पलायन की स्थिति बनी हुई है। जनता से लेकर पार्टी के अंदर तक के लोग ममता बनर्जी के नेतृत्व से दुखी थे। पश्चिम बंगाल की जनता ने यह साफ कर दिया कि ममता बनर्जी का अत्याचार अब नहीं सहा जाएगा। बंगाल में ममता बनर्जी का इतना ज्यादा विरोध हो रहा है कि अब टीएमसी अस्तित्व ही खतरें में है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी की सरकार है। हमारी कोशिश है कि बीजेपी शासित अन्य राज्यों की तरह बंगाल में भी विकास के कार्य तेजी से हो। हमें पूरा विश्वास है कि आने वालें दिनों में राज्य में चौतरफा विकास होगा।

Shahnawaz hussain blames mamata banerjee for tmcs political decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • BJP
  • Indian Politics
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.