घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
Ghatkopar White Strip Row: मुंबई की एक सोसायटी में जैन मुनियों के लिए खिंची सफेद पट्टी पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक की टिप्पणी भारी पड़ी। भाजपा नेता ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते BJP पार्षद प्रवीण छेड़ा (सोर्स: सोाशल मीडिया)
BJP leader Pravin Chheda Demands FIR Aagainst Prasad Vedpathak: मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित कैलास एवेन्यू सोसायटी में पिछले कुछ दिनों से जारी ‘सफेद पट्टी’ का विवाद में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक ने इस मुद्दे को उठाया था। मध्यस्थता के बाद यह विवाद खत्म हो गया था लेकिन वेदपाठक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अब कानूनी लड़ाई छिड़ गई है।
जैन जिहाद पर गहराया विवाद
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित कैलास एवेन्यू सोसायटी में जैन मुनियों की सुविधा के लिए सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी को लेकर इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ी इस व्यवस्था को वेदपाठक ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। उन्होंने इसे ‘जैन जिहाद’ बताया, जिसके बाद जैन समुदाय ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई और विरोध किया।
BJP पार्षद प्रवीण छेड़ा ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई में इन्फ्लुएंसर वेदपाठक द्वारा कथित रूप से “जैन जिहाद” शब्द के इस्तेमाल पर विवाद अब बढ़ गया है। BJP पार्षद प्रवीण छेड़ा ने मुंबई पुलिस से प्रसाद वेदपाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुंबई पुलिस से मिलकर वेदपाठक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद छेड़ा ने कहा कि वेदपाठक द्वारा जैन जिहाद जैसे भड़काऊ और विवादित शब्द के प्रयोग का हम विरोध करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
गहने और वाहन चोरी का पर्दाफाश, नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता; 4.67 लाख का माल बरामद
शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने नोएडा से दबोचा शातिर आरोपी
Jaisi karni vaisi bharni.. https://t.co/6xVacBTWnw pic.twitter.com/HKV1dAIeMc — Pravin Chheda (@chheda_pravin) June 11, 2026
प्रवीण छेड़ा ने प्रसाद वेदपाठक पर लगाए गंभीर आरोप
BJP पार्षद प्रवीण छेड़ा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक ने सफेद पट्टी का मुद्दा उठाकर मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश की। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और चैनल के माध्यम से पैसे कमाते है। छेड़ा ने वेदपाठक लगाते हुए कहा कि उनने अपने फायदे के दो धर्मां के बीच में विवाद पैदा करने का काम किया है।
Great News !@chheda_pravin ji files complaint against “Social Media Influencer” Prasad Vedpathak for using the term “Jain Jihad” & creating HATE against Jains – a minority community @hheetshah ji drafted the complaint Prasad tells people not to get angry about Pahalgam… https://t.co/QaXlOvVyWQ pic.twitter.com/BPhaWwz8h9 — PallaviCT (@pallavict) June 11, 2026
मुंबई के भाजपा पार्षद प्रवीण छेड़ा ने कहा कि जैन धर्म में केवल गुजराती ही नहीं बल्कि मराठी और सिख लोग भी जैन धर्म को मानते है। उन्होंने वेदपाठक पर हिंदू धर्म के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। छेड़ा ने कहा कि वेदपाठक कुरान को मानता है, वह भगवान गणेश को नहीं मानता। कल को गणपति पंडालों को भी विरोध करेगा। जो व्यक्ति हिंदू समाज को कैंसर कहता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- मिलावटखोरों का खेल खल्लास! महाराष्ट्र में अब लगेगा मकोका; आईएएस तुकाराम मुंढे का माफियाओं को आखिरी अल्टीमेटम
प्रवीण छेड़ा ने कहा कि यह केवल एक सोसायटी का विवाद था। इसे धार्मिक रंग देने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि सफेट पट्टियां खींचने का उद्देश्य केवल जैन मुनियों को पैदल चलते समय तकलीफ न हो इसके लिए किया जाता है। गर्मियों के दौरान कुछ इलाकों में सफेद पट्टियां बनाई जाती हैं। इसका उद्देश्य मॉनसून के दौरान काई (शैवाल) को पनपने से रोकना और छोटे जीव आसानी से दिखाई दें, ताकि वे पैरों के नीचे कुचले न जाएं। ये पट्टियां स्थायी नहीं होतीं।
BJP नेता ने बताया कि शेगांव, नासिक, तिरुपति के मंदिरों में भी सफेद पट्टियां बनाई जाती है। जिससे भक्तों को चलने में आसानी होती है और धूप कम लगती है।
