- Hindi News »
- Elections »
- Shiv Senas Vaman Mhatre Contest Election Ndependent Candidate
शिवसेना के वामन म्हात्रे भी करेंगे बगावत, टिकट नहीं मिली तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव!
विधानसभा चुनाव में टिकट ने मिलने से शिवसेना में बगावत शुरू हो गई है। बदलापुर शिवसेना शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के भी बीजेपी विधायक किसन कथोरे के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
- Written By: आकाश मसने

वामन म्हात्रे (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: राज्य में सत्तारूढ़ रही महायुति एक बार फिर विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरी है। लेकिन इस बार के चुनाव में महायुति में सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। महायुति में शामिल रजनीतिक दलों के लोगों में उथल-पुथल अब खुलकर सामने आ गई है। मौजूदा भाजपा विधायक किसन कथोरे को मुरबाड विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी मिलने के बाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष पवार सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए। ऐसे में जब शिवसेना में बगावत शुरू हो गई है तो अब बदलापुर शिवसेना शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के भी बीजेपी विधायक किसन कथोरे के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के 28 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरेंगे।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से मुरबाड विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक घटना क्रम तेज हो गए थे। तभी से कयास लगने लगे थे कि महायुति में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होगी और हुआ भी वही। भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने विधायक किसन कथोरे के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा रखा है। लेकिन उसके बाद भी बीजेपी के वरिष्ठों ने मौजूदा विधायक किसन कथोरे को उम्मीदवार बनाया।
इससे बीजेपी में कई विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। कथोरे में भाजपा के वरिष्ठों द्वारा दिखाए गए विश्वास से उन लोगों को भी झटका लगा जो भाजपा से टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बीजेपी से टिकट की घोषणा के बाद किसी ने खुलकर बगावत नहीं की। लेकिन इसके साथ ही बीजेपी के साथ महागठबंधन की घटक पार्टी शिवसेना में भी बगावत शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम हमले के शहीद आदिल शाह के परिवार को मिला ‘आनंद नाथ भवन’, एकनाथ शिंदे ने पूरा किया वादा, देखें तस्वीरें
स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Akola मनपा में ‘महायुति’ के बीच महाभारत: शिंदे सेना के नगरसेवक सागर भारुका हिरासत में, राजनीति गरमाई!
यह भी पढ़ें:– मुंबई में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक संदीप नाईक ने ज्वाइन की शरद पवार की एनसीपी
इन्होंने ने भी छोड़ी पार्टी
सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट के भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष पवार शिवसेना के कुछ पदाधिकारियों के साथ एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए है। उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद पवार से मुलाकात की और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में प्रवेश किया। इसलिए अब लगभग तय है कि सुभाष पवार बीजेपी के किसन कथोरे को चुनौती देंगे। सुभाष पवार के पिता कांग्रेसी रहे है व एनसीपी से विधायक भी बन चुके है।
निर्दलीय चुनाव में उतरने की तैयारी
बगावत का दूसरा निशाना बदलापुर शिवसेना के शहर प्रमुख और पूर्व शहर अध्यक्ष वामन म्हात्रे करने की तैयारी में हैं। ऐसी संभावना है कि वामन म्हात्रे बिना किसी पार्टी में शामिल हुए निर्दलीय के तौर पर विधानसभा चुनाव मैदान में होंगे। उनके करीबियों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो म्हात्रे 28 अक्टूबर को निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– बंबई उच्च न्यायालय ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी को दी जमानत, फिर भी जेल से बाहर नहीं आएंगे सचिन वाजे, जानिए पूरा मामला
कथोरे ने महायुति धर्म का पालन नहीं किया गया
वामन म्हात्रे के समर्थक शिवसैनिकों का कहना है कि पिछले चुनाव में शिवसेना ने विधायक किसन कथोरे को जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। इसलिए वह जिले में सबसे ज्यादा वोटों के जीते थे। लेकिन भाजपा के कथोरे ने समय-समय पर शिवसेना पर भरोसा नहीं किया।
शिवसैनिकों ने नहीं दी अहमियत
वामन म्हात्रे के समर्थकों का कहना है कि आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले किए गए उद्घाटनों व भूमिपूजन समारोह में शिवसैनिकों को तवज्जों नहीं दी। कहा जा रहा है कि शिवसेना के कुछ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिकायत की है कि चुनाव से पहले आयोजित भूमिपूजन, उद्घाटन कार्यक्रम में शिवसेना को महत्त्व नहीं दिया।
Shiv senas vaman mhatre contest election ndependent candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India Foreign Policy Failure: यह विफल विदेश नीति का लक्षण है, जहाजों की जब्ती पर रोहित पवार का बड़ा हमला
Apr 23, 2026 | 10:29 AMNitesh Rane का बड़ा फैसला: वसई में फिशरीज ट्रेनिंग सेंटर, रो-रो सेवा का भी प्रस्ताव
Apr 23, 2026 | 10:29 AMपिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद
Apr 23, 2026 | 10:26 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी, 35वें दिन भी ‘भूत बंगला’ को दी कड़ी टक्कर
Apr 23, 2026 | 10:25 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, अभी और गिरेगा गोल्ड का भाव, बाजार ने दिए ये 5 संकेत
Apr 23, 2026 | 10:24 AMवोट डालने के बाद दीदी पर भड़के सुवेंदु आधिकारी, बोले- ये हिंदुओं को बचाने का चुनाव
Apr 23, 2026 | 10:22 AMमहंगाई का हवाला, मानधन बढ़ाने की मांग, नागपुर मनपा में पार्षदों का प्रस्ताव; सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
Apr 23, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














