Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस पर हमला करेगा इजरायल या यूक्रेन? संजय राउत को खटकी सुरक्षा, जानें आखिर क्या है मामला

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा खटकी। संजय राउत का मानना है कि ये बात जनता के सामने साफ करनी चाहिए कि आखिर उनको इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। भाजपा की डीजीपी रश्मि शुक्ला को बताना चाहिए कि आखिर मामला क्या है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 03, 2024 | 11:30 AM

संजय राउत (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आगामी महाराष्ट्र चुनाव से पहले रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र की अचानक से सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस सुरक्षा के तहत देवेंद्र फडणवीस को फोर्स वन की सुरक्षा दी गई है। इस पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा खटकी।

संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाने का कारण नहीं समझा कि आखिर क्यों उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। देवेंद्र फडणवीस को आखिर किस बात का खतरा है औक किससे खतरा है कि उनकी सुरक्षा इस लेवल पर बढ़ा दी गई। गृह मंत्री जो सुरक्षा देता है उसे कैसे इतनी सुरक्षा की जरूरत पड़ गयी।

संजय राउत का मानना है कि ये बात जनता के सामने साफ करनी चाहिए कि आखिर उनको इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। कम-से-कम भाजपा की डीजीपी रश्मि शुक्ला को इस बात पर साफ बयान देना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर मामला क्या है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

हिंदू मेयर पर सियासी बवाल! नवाब मलिक ने सीएम फडणवीस पर किया पलटवार, बाेले- धर्म या जाति नहीं…

‘मुस्लिम महिला बनेंगी मुंबई की मेयर’, फडणवीस के बयान पर वारिस पठान का पलटवार, छिड़ा सियासी संग्राम

अकोला बनेगा स्मार्ट सिटी, हर घर नल से मिलेगा पानी, चुनावी सभा में CM फडणवीस ने किया वादा

संजय राउत का बयान

संजय राउत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या देवेंद्र फडणवीस पर इजरायल हमला कर रहा है? क्या उन पर युक्रेन की सेना आकर हमला करने वाली है जो उनकी इतनी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) Sanjay Raut says "The Home Minister of this state, who is a former Chief Minister (Devendra Fadnavis), has suddenly increased his security. The Home Minister gives security to others but he increased his own security. Suddenly we saw Force One… pic.twitter.com/yvDaJwNBIp — ANI (@ANI) November 3, 2024

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव के लिए बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगे देवेंद्र फडणवीस, फिर भी नहीं बनी बात

आखिर कौन करेगा हमला

शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, “इस राज्य के गृह मंत्री, जो पूर्व मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) हैं, ने अचानक अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी। अचानक हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन कमांडो खड़े हैं, नागपुर में 200 कमांडो खड़े हैं… हमारे गृह मंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं, कौन उन पर हमला करना चाहता है? क्या इजरायल या लीबिया उन पर हमला करने वाला है?… रश्मि शुक्ला, जो भाजपा की डीजी हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए कि मामला क्या है…”

जेड प्लस मिली सुरक्षा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया गया है। देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है।

यह भी पढ़ें- अजित पवार ने तेज किया चुनावी प्रचार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बारामती में जनता के बीच जाकर की मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में हथियारों के साथ नागपुर पुलिस की ‘फोर्स वन’ टीम के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान अब हथियारों के साथ साए की तरह देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Shiv sena ubt sanjay raut raised question why former chief minister devendra fadnavis has suddenly increased his security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 11:19 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.