Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटकोपर में बनेगा अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक, फडणवीस और शिंदे ने किया भूमिपूजन, 2029 तक होगा तैयार

Maharashtra Anna Bhau Sathe: घाटकोपर में लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे के स्मारक का भूमिपूजन हुआ। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे की मौजूदगी में 300 करोड़ की इस परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:53 AM

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भूमिपूजन (सोर्स: X)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Anna Bhau Sathe Memorial Ghatkopar: घाटकोपर के चिराग नगर में बनने वाला लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक वंचित, श्रमिक और उपेक्षित समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का नया प्रेरणा केंद्र बताया। घाटकोपर के चिराग नगर में ‘लोकशाहीर साहित्यरत्न अण्णा भाऊ साठे अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान’ और स्मारक के पहले चरण का भूमिपूजन किया गया।

2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, संजय शिरसाट, मुंबई की महापौर रितु तावड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। फडणवीस ने कहा अण्णा भाऊ का साहित्य और विचार पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पेड़ से लटककर पति ने बचाई जान: अडाण नदी में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियां लापता, तलाश जारी!

फर्जी वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र पर सख्ती, परिवहन मंत्री के निर्देश, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगा लैंड टाइटलिंग कानून, हर संपत्ति मालिक को मिलेगा डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड

ठाणे के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

चिराग नगर में बनने वाला यह स्मारक सामाजिक न्याय, संघर्ष और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक होगा। स्थानीय नागरिकों का सम्मानजनक पुनर्वास करते हुए जुलाई 2029 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में परियोजना पूरी करने के निर्देश भी दिए।

🔸Bhoomipujan and stone plaque unveiling of the 'Sahityaratna Lokshahir Anna Bhau Sathe Research and Training Institute' being developed by the Slum Rehabilitation Authority, Brihanmumbai, at the hands of CM Devendra Fadnavis and DCM Eknath Shinde.
Union MoS Dr. Ramdas Athawale,… pic.twitter.com/aqOfNEhQ9r
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 31, 2026

 

यह भी पढ़ें:- फर्जी वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र पर सख्ती, परिवहन मंत्री के निर्देश, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, अण्णा भाऊ ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित और श्रमिक समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया। राज्य सरकार इस परियोजना के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रही है। स्मारक में 20 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा, डिजिटल अनुभव केंद्र, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन केंद्र, कौशल विकास केंद्र, एम्फीथिएटर, लेजर शो तथा 150 वाहनों की पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Anna bhau sathe memorial ghatkopar fadnavis shinde bhumipujan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:53 AM

Topics:  

  • Development Project
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.