- Hindi News »
- Elections »
- Sachin Pilot Shocking Statement Came Out During Maharashtra Elections
’23 नवंबर को जब रिजल्ट आएगा तो…, महाराष्ट्र चुनाव के बीच सामने आया सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान
राजस्थान के टोंक से विधायक और महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सचिन पायलट रविवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सचिन पायलट यहां कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

सचिन पायलट (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: राजस्थान के टोंक से विधायक और महाराष्ट्र में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने एक बार फिर भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सचिन पायलट ने कहा कि हम जिस एजेंडे के साथ चुनाव में उतरे हैं, वह सकारात्मक एजेंडा है।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ”महा विकास अघाड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें स्वच्छ और पारदर्शी सरकार चाहिए। भाजपा और उसके सभी सहयोगियों के दुष्प्रचार का कोई सकारात्मक असर नहीं होगा।
क्या बोले सचिन पायलट?
पायलट ने कहा कि हम किसानों और युवाओं की बात करके सकारात्मक एजेंडे के साथ आए हैं। मैं जहां भी जा रहा हूं, महाराष्ट्र में हर जगह हमें भारी बहुमत मिल रहा है। 23 नवंबर को जब नतीजे आएंगे, तो हम अच्छे नंबरों के साथ सरकार बनाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
#WATCH पुणे: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “महाविकास अघाड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। लोग मन बना चुके हैं कि उन्हें साफ, पारदर्शी सरकार चाहिए… हम सकारात्मक एजेंडे को लेकर चल रहे हैं। हम जहां भी जा रहे हैं वहां हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 23 तारीख को हम अच्छी संख्या… pic.twitter.com/CQjUkDeQW0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक होने के नाते सचिन पायलट लगातार महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को छत्रपति संभाजी नगर और आज धुले का दौरा किया। आज ही वे कराड दक्षिण विधानसभा सीट और कोल्हापुर उत्तर में चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। कराड दक्षिण से पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण उम्मीदवार हैं।
23 नवंबर को आएंगे चुनाव नतीजे
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। इस दौरान हर पार्टी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है। राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिसके बाद यह बात साफ हो जाएगी कि महाराष्ट्र में कौन सरकार बनाएगा।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी अन्य ताजातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Sachin pilot shocking statement came out during maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














