(डिजाइन फोटो)
मुंबई: कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मैदान में एमवीए की ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा’ शुरू हो गई है और इस स्वाभिमान सभा में महाविकास अघाड़ी की ओर से विधानसभा के लिए पंचसूत्री की घोषणा की गई है। इसमें मुख्य रूप से महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण को केंद्र में रखा गया है। तो इस पंचसूत्री योजना से महाविकास अघाड़ी को कितना फायदा होगा? ये तो वक्त तय करेगा।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की पहली संयुक्त बैठक मुंबई के बीकेसी में हो रही है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में महा विकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी किया गया। महाविकास अघाड़ी के घोषणापत्र में बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इस घोषणापत्र में कर्नाटक की तरह ही महाराष्ट्र में भी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा देने की घोषणा की गई है। विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया गया। इसे जनसेवा की पंचसूत्री नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें:– ये ‘महाअघाड़ी’ नहीं, ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन है, महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाके में दहाड़े CM योगी आदित्यनाथ
संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने फड़णवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि आज हम दीक्षाभूमि गए, बाबा साहेब के संविधान को कोई छू नहीं सकता, हम छूने नहीं देंगे। दीक्षाभूमि से शुरू हुई समानता की लड़ाई, राहुल गांधी ने संविधान में जो लाल रंग दिखाया है उस पर फडणवीस ने नक्सली कहा, लेकिन हमारे हिंदू धर्म में लाल रंग को पवित्र माना जाता है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से यू-टर्न पर मनोज जरांगे ने दी सफाई, बोले- मराठा समुदाय को बचाने के लिए लिया ये निर्णय
सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई में राहुल गांधी के धारावी पुनर्वास विकास परियोजना पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से अनुरोध करती हूं कि वह मुंबई की लड़ाई में शामिल हों, मुंबई की जमीन बेची जा रही है। मुंबई लूटी जा रही है, धारावी लूटी जा रही है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हर किसी के घर में लड़ाई चल रही है, राहुल गांधी आपको इसके लिए आना होगा, आपको यहां आना होगा और लड़ाई लड़नी होगी।