- Hindi News »
- Elections »
- Reason Why Bjp Is Convincing Eknath Shinde To Form A Government In Maharashtra
एकनाथ शिंदे को मनाने में क्यों लगी हुई है भाजपा, मन में बैठा है इस बात का डर
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए 11 दिन हो चुके है। इन नतीजों में महायुति को तीन चौथाई से भी ज्यादा बहुमत मिला है फिर भी पार्टी राज्य के सीएम का ऐलान नहीं कर पा रही है। लेकिन बीजेपी का बहुमत देखते हुए ये बात तो तय है कि सीएम बीजेपी से ही होगा।
- Written By: प्रिया जैस

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए 11 दिन हो चुके है। इन नतीजों में महायुति को तीन चौथाई से भी ज्यादा बहुमत मिला है फिर भी पार्टी राज्य के सीएम का ऐलान नहीं कर पा रही है। लेकिन बीजेपी का बहुमत देखते हुए ये बात तो तय है कि सीएम बीजेपी से ही होगा। इस बात पर भी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
जब से गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में महायुति की बैठक हुई है तब से एकनाथ शिंदे बैठक से पीछा छुड़ा रहे है। इस बैठक के बाद ही उन्होंने अमित शाह और पीएम मोदी के प्रति अपना विश्वास दिखाया था। इसके बाद ये भी खबरें आई कि शिवसेना उनको गृह विभाग की चाह की भी खबरें सामने आई है।
लेकिन आखिर बीजेपी एकनाथ शिंदे को इथतना भाव क्यों दे रही हैं, जबकि बीजेपी को मिले बहुमत से बीजेपी खुद के दम पर भी सरकार बनाने में सक्षम है आपको बताते है…
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
बंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान
शिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
पहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झुके मल्लिकार्जुन खरगे!
देवेंद्र फडणवीस के नाम पर नहीं लगी मुहर
इस समय महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे चल रहा है, जबकि एकनाथ शिंदे भी इस पद के लिए प्रबल दावेदार है। बीजेपी का ये इतिहास रहा है कि किसी भी पद के लिए जिस नाम की चर्चा बहुत ज्यादा होती है उसका नाम कभी भी चुना नहीं जाता है। इस बार भी भले ही देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे है लेकिन अभी तक इस पर अधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
वैसे तो देवेंद्र फडणवीस सीएम बनने के लिए पूरी तरह से योग्य उम्मीदवार है। लेकिन, उनकी जाति ब्राह्मण होने से पार्टी में एक वर्ग में चिंता बनी हुई है। इसलिए भी बीजेपी एकनाथ शिंदे पर भी जोर देने का मन बना रही है, क्योंकि आगे चलकर ये बात गठबंधन में सामने आ सकती है कि बीजेपी सिर्फ ब्राह्मण और बनिया की पार्टी है।
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बीएमसी का चुनाव जीतना जरुरी
बीएमसी देश के कई राज्यों से अधिक पैसेवाली है और यहां पिछले तीन साल से चुनाव नहीं हो पाए है। इसलिए ये भी एकनाथ शिंदे को रखने का बड़ा कारण है क्योंकि बीजेपी किसी भी हालात में बीएमसी का चुनाव जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
देखा जाए तो पिछले तीन दशक से बीएमसी में शिवसेना यूबीटी का कब्जा है। और ये बात तो पक्की है कि बीजेपी शिवसेना यूबीटी को तब ही टक्कर दे पाएगी जब बीजेपी के पास एकनाथ शिंदे का साथ होगा। मुंबई में कुल विधानसभा की टोटल 36 सीटें है। इनमें से 22 सीटें महायुति को मिली है और 14 सीटें महाविकास अघाड़ी को मिली है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महायुति की इन 22 सीटों में से बीजेपी की 15 सीटें (11 उपनगरीय और 4 सीटें आइलैंड सिटी) में है, वहीं शिवसेना के खाते में 6 सीटें गई है उपनगरीय इलाकों में है। एनसीपी के पास भी 1 सीट है और वो भी उपनगरीय इलाके में है। ये देख के ये बात तो साफ हो जाती है कि एकनाथ शिंदे पार्टी के लिए कितने मायने रखते है।
मराठा राजनीति में बीजेपी को चाहिए साथ
महाराष्ट्र में जनता का समर्थन पाने के लिए मराठा समुदाय को भी भूला नहीं जा सकता क्योंकि मराठा आरक्षण आंदोलन से पहले मराठा समुदाय बीजेपी से काफी नाराज था। इस दौरान ओबीसी बनाम मराठा का संघर्ष भी राज्य में देखने को मिला। अगर एकनाथ शिंदे का साथ बीजेपी को नहीं रहेगा तो मराठा समुदाय से भी बीजेपी को हाथ धोना पड़ेगा जो कि पार्टी को महंगा साबित पड़ सकता है।
Reason why bjp is convincing eknath shinde to form a government in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
Apr 08, 2026 | 06:35 PMमेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
Apr 08, 2026 | 06:35 PMभंडारा: छात्र सत्यापन के साथ परीक्षा अनिवार्य करने के आदेश पर बवाल, शिक्षक-छात्रों ने जताया कड़ा विरोध
Apr 08, 2026 | 06:28 PMIPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 06:26 PMPune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
Apr 08, 2026 | 06:24 PMLove and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
Apr 08, 2026 | 06:23 PMआखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
Apr 08, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














